फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lawyer returning home from High Court gets manjha stuck in his neck, seriously injured

High Court : हाईकोर्ट से घर लौटते रहे अधिवक्ता के गले में फंसा मांझा, गंभीर रूप से घायल

Thu, 22 Jan 2026 04:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Jan 2026 04:40 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट से घर लौटते समय शाम को चकिया, आनंदपुरम निवासी अधिवक्ता अनूप श्रीवास्तव के गले में रॉकेट चौराहे के पास चाइनीज मांझा फंस गया। जब तक वह छुड़ाने का प्रयास करते, तब तक गले से खून बहने लगा।

विज्ञापन
Lawyer returning home from High Court gets manjha stuck in his neck, seriously injured
चाइनीज मंझे से घायल अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट से घर लौटते समय शाम को चकिया, आनंदपुरम निवासी अधिवक्ता अनूप श्रीवास्तव के गले में रॉकेट चौराहे के पास चाइनीज मांझा फंस गया। जब तक वह छुड़ाने का प्रयास करते, तब तक गले से खून बहने लगा। लोगों ने गले पर कपड़ा रखकर खून रोक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल रेफर कर दिया। वहां ट्रॉमा सेंटर में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने चार टांके लगाए हैं। सर्जरी विभाग के डॉ.कृष्णा ने बताया कि अधिवक्ता की हालत अब स्थिर है। खून बहना बंद हो गया है। बृहस्पतिवार को उनकी कुछ आंतरिक जांच के बाद कुछ दिक्कत न हुई तो डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, हाईकोर्ट की अधिवक्ता नाजिया नफीस भी चाइनीज मांझे से घायल हो गई हैं। वह स्कूटी से घर आ रहीं थी। इस बीच मांझा उनके गले में फंस गया था। हालांकि, उन्होंने गले और चेहरे को कपड़े से ढक रखा था और हेलमेट पहन रखा था। इसलिए वह बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव प्रेस आरडी पांडेय ने कहा कि हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेशों में चाइनीज मांझा के बिक्री और निर्माण और उपयोग पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी यह बाजार में बिक रहा है। इस ओर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। अन्यथा अधिवक्ता बंधु बड़े आंदोलन के लिए बाध्या होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed