फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Lankesh royal procession passed through Katra with music, crowd gathered despite heavy rain.

Prayagraj : कटरा में गाजे-बाजे संग निकली लंकेश की शाही सवारी, झमाझम बारिश के बावजूद उमड़ी भीड़

Sun, 29 Sep 2024 05:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 05:04 PM IST
सार

शोभायात्रा में नागपुर से आए सुयोग ब्रास बैंड, जबलपुर से तहलका धमाल बैंड, सुल्तानपुर से आए लहरी बैंड, प्रयागराज के आजाद पाइप बैंड के साथ राम और श्याम बैंड की प्रस्तुतियों ने लोगों को आकर्षित किया।

विज्ञापन
Lankesh royal procession passed through Katra with music, crowd gathered despite heavy rain.
श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से धातु से बनी हाथी पर गाजे-बाजे के साथ निकाला रावण की चौकी l - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कटरा में गाजे-बाजे संग निकली लंकेश की शाही सवारी की झलक पाने के लिए शनिवार को बारिश के बावजूद लोग सड़क पर उमड़ पड़े। कटरा लंकेश का ननिहाल माना जाता है। इसलिए यहां रामलीला में रावण वध के मंचन के बजाय शोभायात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा में रावण संग मंदोदरी भी क्षेत्र भ्रमण के लिए निकलीं। रावण धातु से निर्मित विशालकाय हाथी पर शक्ति प्रदर्शन करते हुए भ्रमण पर निकलें।

विज्ञापन





विज्ञापन




 

शाम सात बजे भरद्वाज मुनि आश्रम में लंकेश की सविधि पूजा की गई। इसके बाद आरती उतारी गई। कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, महामंत्री उमेश चंद्र केशरवानी, उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल, विनोद केसरवानी, मयंक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी, मंत्री शिवबाबू गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, विपुल मित्तल, पार्षद आनंद घिल्डियाल, पार्षद सोनिका अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, पवन प्रजापति ने शोभायात्रा की अगवानी की। बतौर मुख्य अतिथि महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा शोभायात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में नागपुर से आए सुयोग ब्रास बैंड, जबलपुर से तहलका धमाल बैंड, सुल्तानपुर से आए लहरी बैंड, प्रयागराज के आजाद पाइप बैंड के साथ राम और श्याम बैंड की प्रस्तुतियों ने लोगों को आकर्षित किया। इस शोभायात्रा में 15 से अधिक कलात्मक और आधुनिक धार्मिक चौकियां भी हर किसी को लुभाती रहीं। शोभायात्रा के आगे और पीछे डीजे, ढोल, नगाड़े पर धमाल मचाती युवाओं की टोलियां चल रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed