{"_id":"5b119cde4f1c1bf66e8b5d4f","slug":"kumbh-will-be-trained-for-special-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के लिए प्रशिक्षित होंगे ‘स्पेशल-26’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के लिए प्रशिक्षित होंगे ‘स्पेशल-26’
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
special 26
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ को लेकर पुलिस महकमा भी अपनी तैयारियों में जुट गया है। महकमे ने देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत एवं सुरक्षा के लिए इलाहाबाद पहुंचने के रास्तों पर पड़ने वाले थानों के पुलिसकर्मियों को विशेष ट्रेनिंग देने की योजना बनाई है। पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने इसके लिए विशेष 26 थानों को चुना है। आईजी ने एसएसपी नितिन तिवारी से पुलिसकर्मियों को चिह्नित करके जल्द प्रशिक्षण शुरू कराने का निर्देश दिया है।
यह सभी 26 थाने इलाहाबाद में प्रवेश करने वाले रास्तों पर पड़ते हैं। सुधार की कवायद के तहत इन सभी थानों का नए सिरे से रंग रोगन कराए जाएगा। इनके आगंतुक कक्ष समेत अन्य दूसरी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त होंगी। इन थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को सलीके से व्यवहार के तरीके सिखाए जाएंगे। प्रथम चरण में इन थानों से एक उपनिरीक्षक, एक हेड मोहर्रिर एवं दो आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। चार चरणों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह थाने के दूसरे पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। आईजी रेंज के मुताबिक यह प्रशिक्षण शिविर अगले सप्ताह से आरंभ होगा। प्रशिक्षित होने वाले थाने अंतिम तौर पर चयनित कर लिए गए हैं। इनमें नवाबगंज, सोरांव, बहरिया, मऊआइमा, शिवकुटी, धूमनगंज, कैंट, झूंसी, सराय इनायत, हडिंया, फूलपुर, थरवई, दारागंज, कीडगंज, सिविल लाइंस, कोतवाली, शाहगंज, मांडा, मेजा, करछना, औद्योगिक क्षेत्र, शंकरगढ़, घूरपुर, नैनी, बारा एवं घूरपुर थाने को शामिल किया गया है। उम्मीद जताई जा रही कि कुंभ तक इन पुलिसकर्मियों को उसी थाने में रखा जाएगा।
कुंभ में दूर-दराज से आने वाले लोगों की भारी संख्या को देखते हुए पुलिस न सिर्फ अंग्रेजी भाषा को अच्छी तरह से जानने वालों की मदद लेगी बल्कि दूसरी भारतीय भाषाओं के जानकारों को भी वह इन थानों में तैनात करेगी। आईजी रमित शर्मा के मुताबिक भारत के दूसरे हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के यहां पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में मलयालम, कन्नड़, तेलगू जैसी दूसरी भारतीय भाषाओं को जानने वालों को भी कुंभ क्षेत्र समेत दूसरे थानों में रखा जाएगा। इससे इन इलाकों से आए लोगों को परेशानी होने पर मदद करने में आसानी होगी।