फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh Mela area

ऊहापोह के बीच परेड से हटाए जा रहे सामान

Wed, 31 Jul 2019 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Kumbh Mela area
Kumbh Mela area - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। परेड में मंगलवार को सेना की कार्रवाई की दिन भर चर्चा रही। हालांकि, सेना की ओर से वहां रखे सामान की नीलामी तो नहीं की गई लेकिन जवानों ने मैदान का भ्रमण जरूर किया। एसएसपी कार्यालय जाने की भी चर्चा रही। चूंकि सेना ने परेड स्थित पुलिस कार्यालय को गिराने का आदेश दिया है। ऐसे में सेना के इस रुख से वहां हड़कंप मचा रहा। वहीं अनिश्चितता के इस माहौल के बीच परेड से सामान हटाए जाने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

ओडी फोर्ट की ओर से परेड में रखे सामान की 30 जुलाई को नीलामी की सूचना जारी की गई थी। इसके बाद परेड से पांटून, खंभे, शौचालय आदि हटाए जाने लगे। ज्यादातर सामान हटा भी लिए गए लेकिन अब वहां पांटून, चकरप्लेट आदि सामान भारी मात्रा में पड़े हैं। मंगलवार को इनके नीलामी की आशंका रही। हालांकि, वहां इस तरह की कोई हलचल नहीं दिखी। मेला प्रशासन के अफसर भी इस बारे में ज्यादा बोलने से बच रहे हैं। अफसरों का कहना है कि सेना से लगातार वार्ता की जा रही है। लीज की अवधि बढ़ाए जाने के साथ परेड से सामान हटाने के लिए और मोहलत देने पर वार्ता की जा रही है। उनका कहना है कि इन पहलुओं पर अभी कोई निर्णय तो नहीं हुआ है लेकिन फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद है। यही वजह रही कि मंगलवार को नीलामी की कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि सेना ने पुलिस कार्यालय को गिराने के साथ तीन अगस्त तक लगातार कार्रवाई की चेतावनी दी है। ऐसे में प्रशासन तथा परेड में स्थापित अन्य विभागों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है और सामान हटाए जाने का क्रम लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed