फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेले में पहुंचे यजमान इस खास तरीके से करते हैं अपने पण्डों की पहचान, तरीका जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Mon, 21 Jan 2019 08:21 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: kapil kumar Updated Mon, 21 Jan 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
kumbh mela 2019 interesting facts flag telling identity of panda
kumbh

कुंभ मेवे मेंबहुत बड़े-बड़े साधु सन्त आये हुए हैं जिनकी पहचान उनके अखाड़ों से या उनकी प्रसिद्धी से है। लेकिन प्रयागराज के पण्डों की पहचान उनके यजमान झण्डों से करते हैं। इन झण्डों के निशान में पूरा विपक्ष मौजूद है। किसी का निशान हाथी, साइकिल तो किसी का पंजा है। संगम के तीरे पर पेटी के साथ तख्त लगाकर बैठे इन पुरोहितों का काम आने वाले अपने यजमानों का कर्मकाण्ड या पूजन का है।

kumbh mela 2019 interesting facts flag telling identity of panda
kumbh

पण्डा राजेश कुमार ने बताया कि झण्डे पर बना निशान हमारी पहचान है, इसके साथ ही इस पेटी पर लिखा शब्द हमारा ट्रेडमार्क है यह पेटी हमारा अनमोल गहना है, क्योंकि इसमें हम अपने यजमानों का लेखा-जोखा रखते हैं। हमारा यजमान कौन है यह हम उनके क्षेत्रीय भाषा और पहनावे के हिसाब पहचान लेते हैं। उसके बाद हम उनके दादा, परदादा तक के हस्ताक्षार अपने पोथी में दिखा कर बता देते हैं कि हम ही आपके यहां के कुल पुरोहित हैं।

kumbh mela 2019 interesting facts flag telling identity of panda
kumbh
इन पण्डों का क्षेत्र भी बहुत बड़ा है और यजमान ज्यादा होने के कारण ये एक रजिस्टर में अपने यजमानों के पूरे खानदान को लेखा-जोखा रखते हैं। यजमानों का स्थान और जाति का नाम सुनते ही वो उनके पिता, दादा, परदादा का नाम तुरंत बता देते हैं। इस रजिस्टर में कम से कम 150 वर्षों का रिकार्ड दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kumbh mela 2019 interesting facts flag telling identity of panda
kumbh

यही नहीं अपने पोथी को तैयार रखने के लिए एक मुनीम रखते हैं, जिसका प्रमुख कार्य आने वाले यजमानों की सूची तैयार करना होता है। खास बात तो यह कि आज भी ये पण्डे हिन्दू कैलेंडर का उपयोग करते हैं। पण्डों के पास आने वाले यजमानों को दिक्कत न हो इसके लिए वे स्टेशनों पर नौकर रखते हैं, जो यजमानो को पुरोहित के पास सकुशल पहुंचा देते हैं।

विज्ञापन
kumbh mela 2019 interesting facts flag telling identity of panda
kumbh

मध्यप्रदेश के सागर से आये मनोहर लाल बताते हैं कि, हम अपने पुरोहित जी का पहचान उनके झण्डे से किये हैं। आने से पहले हमारे पिता जी ने महाराज जी के झण्डे का निशान बताया था। आने वाले यजमानों के रहने खाने की भी व्यवस्था भी ये पण्डे कर देते हैं। आधुनिकीकरण के इस दौर में कम्प्यूटर का न उपयोग करने का कारण पूछने पर बताया कि कम्प्यूटर में वायरस आ जाता है। घाट भी पक्के नही हैं कम्प्यूटर रखने पर सुरक्षा कड़ी रखनी होगी, यदि एक बार समान चोरी हो गया तो हम अपने यजमानों की सूची तैयार नहीं कर पायेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed