फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh Mela 2019:Now single days shuttle bus service free

कुंभ 2019: पहले शाही स्नान के बाद सरकार ने खींचे हाथ, 3 नहीं अब एक दिन ही शटल बस की मुफ्त सवारी

Sat, 19 Jan 2019 09:13 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Sat, 19 Jan 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
kumbh Mela 2019:Now single days shuttle bus service free
Shuttle bus service

कुंभ मेले के प्रमुख स्नान पर्व और उसके एक दिन पहले एवं एक दिन बाद श्रद्धालुओं को फ्री में शटल बस की सवारी के फैसले से जिला प्रशासन पलट गया है। जिला प्रशासन ने अब सिर्फ स्नान पर्व के दिन ही श्रद्धालुओं को फ्री में शटल बस में सफर करवाने की बात कही है। कुंभ के दूसरे स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से इसे लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस स्नान पर्व के एक दिन पहले एवं एक दिन बाद शटल बस में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से रोडवेज किराया वसूलेगा। दरअसल कुंभ मेला शुरू होने के पूर्व एलान किया गया था कि भी स्नान पर्व और उसके एक दिन पहले एवं एक दिन बाद शटल बस में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से किराया नहीं लिया जाएगा। मकर संक्रांति पर 14 एवं 15 जनवरी को यह व्यवस्था लागू रही, लेकिन 16 जनवरी को रोडवेज ने शटल बस में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से किराया लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


अब कुंभ का दूसरा महत्वपूर्ण स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर 21 जनवरी को है। पुराने आदेश के तहत 20 से 22 जनवरी तक शटल बसों में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से रोडवेज को किराया नहीं लेना था, लेकिन अब रोडवेज सिर्फ 21 जनवरी को ही शटल बस में सफर करने वाले यात्रियों से किराया नहीं लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्नान पर्व के एक दिन पूर्व एवं एक दिन बाद सफर करने वाले श्रद्धालुओं को किराया देना होगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव का कहना है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर ही अब 21 जनवरी को शटल बस में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से किराया नहीं लिया जाएगा। बाकी दोनों दिवसों में किराया लिया जाएगा। स्नान पर्व के दिन कुल 500 शटल बसों का संचालन विभिन्न रूटों के लिए होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed