फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: beti bachao beti padhao message given by bhajans in kumbh mela prayagraj ganga pandal

Kumbh 2019: 'सधी सुर लहरी' से झूमें श्रद्धालु, गीतों के जरिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

Thu, 21 Feb 2019 04:10 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 21 Feb 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: beti bachao beti padhao message given by bhajans in kumbh mela prayagraj ganga pandal
Kumbh 2019

गंगा मंच पर बुधवार को गंगा भजनों की गूंज और कलाकारों की "सधी सुर लहरी" पर स्नानार्थी खूब झूमे। कलाकारों ने भजनों से जहां मनोरंजन किया वहीं गंगा की निर्मलता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और भ्रूण हत्या रोकने का संदेश भी दिया।  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से नियमित होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में स्नानार्थियों के साथ श्रद्वालुओं ने गंगा मईया के भजनों पर सुर भी मिलाए और जयकारे भी लगाए। कलाकारों ने संगम स्नान करने आए श्रद्वालुओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य, बेटियों की उपयोगिता बताकर भ्रूण हत्या रोकने का संदेश गीतों-भजनों के माध्यम से दिया।

विज्ञापन

Kumbh 2019: beti bachao beti padhao message given by bhajans in kumbh mela prayagraj ganga pandal
Kumbh 2019
वहीं अन्य मंचों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विभिन्न क्षेत्रीय विधाओं, लोकगीत, जादू, नौटंकी, आल्हा, बिरहा, कठपुतली आदि के मनोरंजन के साथ लोगों को जानकारियां दी गईं। प्रभारी अधिकारी गीत नाट्य गोकुल प्रसाद दुबे ने बताया कि कार्यक्रमों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगो को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को रुचिकर ढंग से अवगत कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed