फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ksheteshchand Chattopadhyay remembered on his birth anniversary

Prayagraj : जयंती पर याद किए गए वेदों के ज्ञाता क्षेत्रेशचंद चट्टोपाध्याय, व्यक्तित्व पर हुई चर्चा

Fri, 28 Oct 2022 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Oct 2022 12:34 AM IST
सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के निदेशक प्रो. विजय शंकर शुक्ल ने कहा कि 19 वीं, 20 वीं शताब्दी में प्राच्य विद्या के क्षेत्र में योग्यतम शिष्यों को तैयार करने वाले ऐसे महामनीषी के सांस्कृतिक अवदानों को हमेशा याद किया जाता रहेगा।

विज्ञापन
Ksheteshchand Chattopadhyay remembered on his birth anniversary
Prayagraj News : क्षेत्रेशचंद चट्टोपाध्याय की जयंती पर आयोजित व्याख्यानमाला में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वेदज्ञ पं. क्षेत्रेशचंद्र चट्टोपाध्याय नवीनतम पश्चिमी पांडित्य और गूढ़तम प्राच्य विद्या के अद्भुत  समन्वय थे। वेद विद्या के उत्थान के साथ ही इतिहास पर सम्यक दृष्टि के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता रहेगा। यह बातें बृहस्पतिवार को इलाहाबाद संग्रहालय में उनकी 126वीं जयंती पर आयोजित क्षेत्रेशचंद्र स्मृति व्याख्यानमाला की अध्यक्षता कर रहे महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. कमलेश दत्त त्रिपाठी ने कही। 

विज्ञापन



दीप प्रज्जवलन, पुष्पांजलि और सौदामिनी संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से मंगलाचरण के साथ व्याख्यानमाला का शुभारंभ हुआ। इस दौरान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और आचार्य क्षेत्रेशचंद्र चट्टोपाध्याय भारत विद्यानुशीलन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय प्राच्य विद्या के प्रतीक पुरुष पंडित क्षेत्रेशचंद्र चट्टोपाध्याय के व्यक्तित्व-कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। 
विज्ञापन



इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के निदेशक प्रो. विजय शंकर शुक्ल ने कहा कि 19 वीं, 20 वीं शताब्दी में प्राच्य विद्या के क्षेत्र में योग्यतम शिष्यों को तैयार करने वाले ऐसे महामनीषी के सांस्कृतिक अवदानों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। इस दौरान क्षेत्रेशचंद्र पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र की ओर से प्रकाशित पुस्तिका का लोकार्पण भी किया गया। बतौर मुख्य वक्ता बीएचयू के धर्म विज्ञान संकाय के प्रो. हृदय रंजन शर्मा ने कहा कि वेद विश्व के प्राचीनतम प्रमाणिक ग्रंथ हैं। उन्होंने वेदों की महत्ता पर रोशनी डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इनके बाद प्रो. महेश चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने पिता से जुड़ी स्मृतियों को साझा किया। संग्रहालय की ओर से धन्यवाद ज्ञापन  संग्रहपाल डॉ. ओंकार ए वानखेड़े ने और संचालन डॉ. राजेश मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रो. मानस मुकुल दास, प्रो. गौरी चट्टोपाध्याय, प्रो. अनामिका राय, प्रो. आरसी त्रिपाठी, प्रो राजेंद्र कुमार, डॉ. रंजन शुक्ल, डॉ. शांति चौधरी, डॉ. मधुरानी शुक्ला, प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा, प्रो. मृदुला त्रिपाठी, प्रो. एमएन सिंह समेत तमाम लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed