फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Krishna story resides in every color

हर रंग में बसी कृष्ण की कहानी

Wed, 16 Sep 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
Krishna story resides in every color
इलाहाबाद (ब्यूरो)। कृष्ण, एक प्रेमी, एक योगी, एक सखा, एक संहारक, एक पालनहार, एक राजा, एक मार्गदर्शक। कृष्ण के जितने भी रूपों की व्याख्या काव्यों, ग्रंथों और उपनिषदों में की गई है, तकरीबन हर एक रूप को इलाहाबाद संग्रहालय में लगी लघुचित्रों की प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया है। हर रंग-रंग कृष्ण की कहानी कह रहा है। तंजौर शैली में सोने और कुंदन के प्रयोग के साथ बनाई गए कृष्ण के चित्र सभी के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन


इनमें कृष्ण आपको राधा के साथ खेलते, वार्तालाप, उनके बालों को संवारते और होली खेलते हुए दिखाया गया है तो वहीं ग्वालों के साथ गाय चराते, गोपियों के साथ रासलीला करते बखूबी प्रदर्शित किया गया है। कृष्ण और ब्रह्म संवाद, कृष्ण के पूतना वध, अक्रूर वध और कृष्ण के मथुरा में शासन करते बेहद आकर्षक अंदाज में प्रदर्शित किया गया है। संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित का कहना है कि हमारी कोशिश है कि हम अपने संग्रह के जरिए कृष्ण के हर रूप से लोगों को रूबरू करा सकें। प्रदर्शनी में तकरीबन 75 लघुचित्रों को प्रदर्शित किया गया है। खास यह कि यह लघुचित्र हजारों वर्ष पुराने 18वीं, 19वीं और 20वीं शताब्दी के राजस्थानी, तंजौर, पहाड़ी और पित्तर शैली में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed