{"_id":"5d5073d38ebc3e6d250dc9cb","slug":"kishore-drowned-in-river-to-attend-funeral-in-meja-created-chaos-meja-news-ald2519794142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजा में अंतिम संस्कार में शामिल होने गया किशोर नदी में डूबा, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजा में अंतिम संस्कार में शामिल होने गया किशोर नदी में डूबा, मचा कोहराम
विज्ञापन
Kishore drowned in river to attend funeral in Meja, created chaos
- फोटो : MEJA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजा/उरूवा। सिरसा के छतवा गंगा घाट पर डेलौंहा प्रधान के भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया एक किशोर स्नान करने के दौरान नदी में समा गया। हालांकि उसे बचाने का कुछ लोग प्रयास किए लेकिन वह डूब गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने नदी में जाल डालकर उसकी तलाश शुरू की लेकिन शाम तक कुछ भी पता नहीं चला।
बता दें कि डेलौंहा ग्राम पंचायत के प्रधान राजकुमार गुप्ता के भाई अनिल कुमार गुप्ता मेजारोड चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाते थे। वह दो रोज पहले बाबा बैजनाथ धाम दर्शन करने गए थे। वहां से शनिवार को लौटे तो घर में पत्नी संग कथा सुना और पूजा पाठ किया। पूजा के बाद अचानक अनिल गश खाकर जमीन पर गिर गए। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। उधर, रविवार को अंतिम संस्कार के लिए अनिल की लाश को सिरसा के छतवा गंगा घाट पर ले जाया गया। अंतिम संस्कार के बाद मेजारोड के जानकीगंज निवासी रमेश चंद्र गुप्ता का इकलौता बेटा राज गुप्ता (15) नदी में स्नान करने लगा। बताया जाता है कि वह स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे बचाने के लिए कई लोग आगे बढ़े लेकिन असफल रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची सिरसा पुलिस ने तत्काल गोताखोरों को बुलवाया और नदी में जाल डलवाकर तलाश शुरू करा दी। लेकिन शाम तक राज का कुछ भी पता नहीं चला। राज कक्षा नौ का छात्र था। वह चार बहनों में इकलौता भाई था। घर में कोहराम मचा हुआ है। मां शिवकुमारी तो रोते-रोते पगला सी गई है। मौके पर सिरसा चौकी इंचार्ज दिनेश मिश्रा के अलावा मेजा कोतवाल मनोज पाठक भी पहुंच गए थे। जल पुलिस भी खोजबीन में लगी हुई है।
व्यापारियों में छाई शोक की लहर
मेजा(ब्यूरो)। मिठाई कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए किशोर के डूबने से व्यापारियों में मातम छा गया। मेजारोड के व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर शोक संवेदना व्यक्त की है। मिठाई कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता बेहद मिलनसार था। अपने व्यवहार से वह व्यापारियों का बेहद करीबी था। लेकिन नियति को शायद यही मंजूर था । दूसरी घटना ने तो व्यापारियों को झकझोर कर रख दिया। अनिल गुप्ता के बगल मिठाई और फल की दुकान चलाने वाले जानकीगंज निवासी रमेश चन्द्र गुप्ता का इकलौता बेटा अंतिम संस्कार के दौरान नदी में डूब गया। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर शोक व्यक्त किया है। मेजारोड में शोकसभा कर समाजसेवी नित्यानंद उपाध्याय ने दोनों घटनाओं को लेकर दुख प्रकट करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया है। आलोक शुक्ला, पप्पू उपाध्याय, अखिलेश मिश्रा सहित कई व्यापारी नेताओं ने भी दुख व्यक्त किया है। उधर, राज गुप्ता विसहिजन कला के मेजा पब्लिक स्कूल में कक्षा नौवीं का छात्र था। इसकी सूचना जैसे ही स्कूल के शिक्षकों को हुई वे भी दुखी हो गए। मेजा पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. अमरेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि आज स्कूल ने होनहार बालक को खो दिया। जिसकी कमी सदैव खलेगी। घटना को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।