फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Khandauli secretariat locked, documents in trouble

Prayagraj News: खंदरौली के सचिवालय में तालाबंदी, दस्तावेज बनवाने का संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Khandauli secretariat locked, documents in trouble
क्षेत्र के खंदरौली ग्राम सचिवालय में तालाबंदी से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सचिवालय के दरवाजे पर अधिकांश समय ताला लटका रहता है। जिसके चलते आवश्यक प्रमाणपत्र, पेंशन संबंधी कार्य, जाति-निवास समेत अन्य दस्तावेजों को बनवाने के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। गांव के सबीर अली व राम लखन बताते हैं कि ग्राम सचिवालय पर जाने पर कोई कर्मचारी नहीं मिलता है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी शृंग्वेरपुर लीलाधर शुक्ल ने बताया कि पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण चार दिन से चल रहा है, जिस कारण समस्या आ रही है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सचिवालय पर काफी दिनों से ताला लटक रहा है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई कर रोस्टर के तहत कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed