फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaliyugi father in Prayagraj kills son on deadly attack, severe

प्रयागराज में कलयुगी पिता ने बेटे पर किया चापड़ से जानलेवा हमला, गंभीर

Fri, 26 Jul 2019 01:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Kaliyugi father in Prayagraj kills son on deadly attack, severe
सरायममरेज के सोरो कटरा बाजार में पिता के हमले के बाद अस्पताल में भर्ती विवेक गुप्ता। - फोटो : PHOOLPUR
- सरायममरेज थाना क्षेत्र के सोरो कटरा बाजार में आधी रात हुई घटना से मचा है हड़कंप
विज्ञापन

फोटो फूलपुर-
01- सरायममरेज के सोरो कटरा बाजार में पिता के हमले के बाद अस्पताल में भर्ती विवेक गुप्ता।
पिता ने बेटे पर किया चापड़ से हमला, गंभीर
सरायममरेज थाना क्षेत्र के सोरो कटरा बाजार में आधी रात हुई घटना से मचा है हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
फूलपुर। बृहस्पतिवार को एक पिता ने अपने जिगर के टुकड़े बेटे पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसका दाहिना हाथ कट गया। संयोग ही था कि वह चारपाई पर लेटे हुए जग रहा था नहीं तो उसकी गर्दन अलग हो जाती। गंभीर हालत में परिजन उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

सरायममरेज थाना क्षेत्र के बरियाराम स्टेशन के बगल स्थित सोरो कटरा बाजार के रहने वाले रामखेलावन गुप्ता के दो बेटे दिनेश कुमार और विवेक कुमार गुप्ता हैं। दिनेश बाजार में ही अपनी अलग दुकान चलाता है। वहीं उसके दूसरे बेटे विवेक कुमार 28 भी पेंट की दुकान खोल रखी है। विवेक की शादी अभी नहीं हुई है। बताते हैं कि बुधवार शाम दुकान बंद करने के बाद विवेक अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। आधी रात में बारिश हो रही थी। इसी बीच उसका पिता रामखेलावन उसके कमरे में पहुंचा और अचानक चापड़ से उस पर वार कर दिया। संयोग ही था कि विवेक जग रहा था। वार किया तो विवेक हाथ ऊपर कर दिया। जिससे उसका दाहिना हाथ कट गया। शोर मचाया तो उसकी मां दौड़ी। इस पर रामखेलावन ने उसे धक्का दे दिया और वह जमीन पर गिर पड़ी। इसी बीच मौका पाकर हमला करने वाला पिता भाग निकला। खून से लथपथ विवेक चारपाई पर बेेहोश पड़ा था। उसके भाई दिनेश व परिवार के अन्य सदस्य इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे। शहर स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। एक पिता आखिर अपने ही बेटे के साथ इस प्रकार की वारदात क्यों अंजाम दी। इसे लेकर दिन भर बाजार व आस पास के लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं जनचर्चा यह भी है कि आपसी बटवारे को लेकर आपस में कुछ विवाद चल रहा था। घटना के संबंध में सरायममरेज पुलिस से बात करने पर जवाब था कि इस प्रकार की किसी घटना की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed