फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Job instead of father by cheating, mother filed report

धोखाधड़ी कर पाई पिता की जगह नौकरी, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sat, 07 Aug 2021 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Aug 2021 10:52 PM IST
सार

  • बेटे के साथ ही बहू व एक अन्य को भी कराया नामजद

विज्ञापन
Job instead of father by cheating, mother filed report
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस लाइन में रहने वाली मंशा देवी ने पुलिसकर्मी बेटे, बहू समेत तीन लोगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि बेटे ने फर्जीवाड़ा कर उसके पति की जगह नौकरी पा ली और अपनी पत्नी संग मिलकर मारपीट कर उसे घर से निकालने की कोशिश की। साथ ही मारपीट कर आठ हजार रुपये छीन लिए। कोर्ट केआदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने धोखाधड़ी समेत 11 धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया कि  उसके पति भारत लाल पीएचक्यू में फॉलोवर थे। आरोप है कि बेटे गोपाल ने बेहोशी की हालत में स्टांप व सादे कागजात पर दस्तखत करवारकर अनुकंपा के आधार पर नौकरी पा ली। उसने नौकरी के लिए जो शैक्षिक प्रमाणपत्र लगाए, वह फर्जी हैं। जिसे पुलिस विभाग के ही कर्मचारी विनोद कुमार राय ने बनवाए थे।
विज्ञापन


यही नहीं एक दिन बेटा अपनी पत्नी सोनम संग घर आया और घर से निकलने को धमकाते हुए मारपीट कर नगदी छीन ली। शोर पर आसपास के लोगों के जुटने पर भाग गए। आरोप है कि घटना की सूचना कर्नलगंज थाने में देने के साथ ही समस्त आलाधिकारियों को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाकर कार्रवाई की मांग की। कोर्ट के आदेश पर कर्नलगंज पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed