{"_id":"697686bbd1e84a7dec09fe83","slug":"jewellery-worth-rs-10-lakh-stolen-from-farmers-house-naini-news-c-417-1-sald1007-2936-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: किसान के घर से 10 लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: किसान के घर से 10 लाख के जेवर चोरी
Mon, 26 Jan 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
सरायममरेज थाना क्षेत्र के देवदहना गांव में शनिवार रात चोरों ने एक किसान के घर में सेंध लगाकर करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।
देवदहना गांव निवासी किसान महादेव पासी के घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही हैं। इसी कारण घर में आभूषण रखे गए थे। शनिवार रात चोरों ने घर के पीछे कच्ची दीवार में सेंध लगाकर भीतर प्रवेश किया। इसके बाद घर में रखे बक्से और अटैची को उठाकर पास के गेहूं के खेत में ले गए। खेत में ले जाकर चोरों ने बक्से और अटैची के ताले तोड़े और उनमें रखे करीब डेढ़ किलो चांदी तथा लगभग चार तोला सोने के आभूषण चुरा लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।