फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jai Jagannath, Jai Jagannath, Jai Jagannath

जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ

Mon, 26 Jun 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 26 Jun 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
Jai Jagannath, Jai Jagannath, Jai Jagannath
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पखवारा भर विश्राम के बाद भगवान जगन्नाथ रविवार को ‘अपने घर’ मंदिर लौटे तो उनके दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अभिषेक कर छप्पन भोग लगाया। इसके पूर्व शहर के विभिन्न इलाकों में गाजे-बाजे के साथ रथयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल रहे, जो पूरे रास्ते भर जय जगन्नाथ का जयकारा लगाते रहे।
विज्ञापन


श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से जीरो रोड स्थित आर्य भवन हाटकेश्वर नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकाली गई। जो एस.सी. बसु रोड,  जानसेनगंज, घंटाघर, चौक, बहाुदरगंज, रामभवन चौराहा से मुट्ठीगंज चौराहा तिलक रोड होते हुए मालवीय नगर स्थित विद्या वाटिका पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन


उसके बाद गरुण एवं पांचों पांडवों के रथ थे। लोकनृत्य कलाकार पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ राजस्थानी नृत्य करते चल रहे थे। उनके पीछे चांदी के रथ पर भगवान नरसिंह, नारायण लक्ष्मी, राधाकृष्ण, श्रीकृष्ण, बलराम की झांकियां थीं। सबसे पीछे 21 प्रकार के फूलों से सजे सोलह पहियों एवं अट्ठारह फुट ऊंचे नंदीघोष रथ पर भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभ्रद बहन सुभद्रा संग विराजमान थे। भगवान की मनोहारी छवि लोगों को मंत्रमुग्ध करती रहीं। जय जगन्नाथ के घोष से रास्ते गूंजते रहे। यात्रा आरंभ होने से पहले भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, देवी सुभद्रा की विधिविधान से पूजन एवं आरती उतारी गई। सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने नारियल तोड़ा। महापौर अभिलाषा गुप्ता, क्षेत्राधिकारी श्रीकृष्ण गोपाल सिंह ने रथ की रास खींच कर यात्रा की शुरूआत की। यात्रा में संयोजक बसंतलाल आजाद, राजेश केशरवानी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जयरामदास, अमर वैश्य, जयरामदास, राहुल अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीजगन्नाथ रथयात्रा समिति की ओर से त्रिवेणी मार्ग कीडगंज स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। जो अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इविवि के वीसी रतन लाल हांगलू ने भगवान की आरती पूजा की। संरक्षक पदुम जायसवाल ने पगड़ी बांधकर वीसी का स्वागत किया। अध्यक्ष महेंद्र तिवारी की अगुवाई में निकाली गई रथयात्रा में जीतेंद्र त्रिपाठी, दीपक तिवारी आदि शामिल रहे।
समाधि मंदिर गल्लामंडी दारागंज से महंत रामदास की अगुवाई में रथयात्रा निकाली गई जो अपने निर्धारित रास्ते से होते हुए नागवासुकी मंदिर पहुंची। विमलचंद्र त्रिपाठी, रमेश शुक्ला, सत्यप्रकाश आदि यात्रा में शामिल रहे।
शाहगंज स्थित आनंद बिहारी मंदिर की ओर से दिगंबर त्रिपाठी के नेतृत्व में जगन्नाथ शोभायात्रा निकाली गई। जो शाहगंज बजाजा पट्टी, चौक कोतवाली, ठठेरी बाजार होते हुए मंदिर पहुंचकर पूरी हुई। मालवीय नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से, कटरा से रथयात्रा निकाली गई।


श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से निकाली गई रथ यात्रा का भाजपा चौक मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया गया। अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने भगवान जगन्नाथ जी की आरती उतारी। इस मौके पर नीरज केसरवानी, अरविंद जायसवाल, मधुसूदन, अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे। प्रयागराज सेवा समिति की ओर से भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का दारागंज में स्वागत किया गया। संयोजक तीर्थराज पांडेय की अगुवाई में सदस्यों ने संगम को विश्वधरोहर का दर्जा मिले, इस कामना से रथ खींचा। इस मौके पर अध्यक्ष धर्मराज पांडेय, विष्णुदयाल पांडेय, अनूपमा पांडेय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed