फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IRCTC will pave the way to Vaishno Devi

वैष्णो देवी की राह आसान करेगा आईआरसीटीसी

Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will pave the way to Vaishno Devi
होली में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेन
माता वैष्णो देवी धाम के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की स्पेशल ट्रेन 16 अप्रैल को रवाना होगी। इस स्पेशल ट्रेन की आईआरसीटीसी ने बुकिंग शुरू कर दी है। स्लीपर श्रेणी की इस ट्रेन में मुसाफिरों को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बर्थ आवंटित होगी।
विज्ञापन


अगले कुछ दिनों तक इलाहाबाद, कानपुर एवं लखनऊ आदि शहरों से जम्मू जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची हो गई है। इस वजह से यात्री परेशान हैं कि वे माता वैष्णो देवी के दर्शन कैसे करें। ऐसे यात्रियों की सहूलियत के लिए आईआरसीटीसी विशेष ट्रेन चलाने जा रहा है। इस विशेष ट्रेन की खास बात यह है कि इसमें कंफर्म सीट के साथ-साथ यात्रा के दौरान ठहरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बस द्वारा तथा होटल में ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है। माता वैष्णो देवी दर्शन यात्रा ट्रेन 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक संचालित की जा रही है। इस पैकेज का मूल्य 4150 रुपये निर्धारित किया गया है। ट्रेन वाराणसी से शुरू होगी। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव के मुताबिक इलाहाबाद के यात्री इसे वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ या कानपुर से पकड़ सकते हैं। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। इसके लिए इलाहाबाद में रेलवे स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर एक स्थित आईआरसीटीसी के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed