फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Invitation of the President of the Akhada Council for Bhoomi Poojan of Ram temple in Ayodhya

अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन का अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को न्योता

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Invitation of the President of the Akhada Council for Bhoomi Poojan of Ram temple in Ayodhya
प्रयागराज। चुनिंदा हस्तियों की मौजूदगी के बीच पांच अगस्त को अयोध्या राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी शामिल होगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को भूमि पूजन का न्योता भेजा गया है। परिषद के अध्यक्ष के साथ ही जूना अखाड़े के संरक्षक और परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि भी भूमि पूजन समारोह में हिस्सा लेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से भूमि पूजन में शामिल होने का न्यौता महंत नरेंद्र गिरि को रविवार को मिला। तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्र चार अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुंचने का आग्रह किया गया है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के साथ महामंत्री हरि गिरि भी भूमि पूजन में अयोध्या जाएंगे। न्योता मिलने के बाद अयोध्या में पांच अगस्त को श्रीराम जन्मभूमि पर होने जा रहे शिलान्यास और भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर अखाड़ा परिषद ने देश भर केसाधु-संतों और भक्तों से उत्सव मनाने की अपील की है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि पांच अगस्त का दिन सनातन संस्कृति के लिए ऐतिहासिक होगा। देश के लिए इससे बड़ी खुशी का दिन और कुछ नहीं हो सकता। इसलिए कि पांच सौ वर्षों के कठिन संघर्षों के बाद यह शुभ दिन आया है। परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं, जो इस दिन के गवाह बनेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते अयोध्या में सीमित संख्या में ही लोग पहुंच सकते हैं। लेकिन अपने मन से लोग इस दिन अयोध्या में रहें और अपने घरों में पूजन और भजन कीर्तन करें। महंत नरेंद्र गिरि ने मठ -मंदिरों के महंतों, पुजारियों और अखाड़ों के संतों, मंडलेश्वरों, आचार्य महामंडलेश्वरों से अपील की कि वे भक्तों के साथ चार और पांच अगस्त को राम चरित मानस का पाठ करें और दीप जलाकर भव्य राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास का उत्सव मनाएं। यह उत्सव उसी तरह मनाया जाए, जैसे त्रेता में लंका पर विजय प्राप्त कर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर दिवाली मनाई गई थी। महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अब वो समय आ गया है कि जब राम मंदिर का निर्माण पूरा होगा और राम लला टेंट से निकलकर भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed