फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Investigation started in the alleged audio case of Atiq-Zaid

अतीक-जैद के कथित ऑडियो मामले की शुरू हुई जांच

Tue, 10 Dec 2019 02:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
Investigation started in the alleged audio case of Atiq-Zaid
प्रयागराज। अहमदाबाद जेल में बंद अतीक अहमद व प्रॉपर्टी डीलर जैद के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल होने के मामले की जांच शुरू हो गई है। जिला पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि बातचीत कब की है और किसके माध्यम से यह वायरल हुई। एसएसपी का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में कार्रवाई के लिए संबंधित जेल प्रशासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक ऑडियो से जिले भर में हड़कंप मच गया था। 6.03 मिनट के इस ऑडियो में अतीक अहमद व जैद के बीच हुई बातचीत सुनाई दे रही है। बता दें कि जैद ने भी जनवरी 2019 में अतीक समेत कई लोगों पर यह आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था कि उसे अगवा कर देवरिया जेल ले जाने के बाद पीटा गया। साथ ही लूटपाट की गई। अतीक ऑडियो में जैद को बेटा कहकर पुकारते सुना जा रहा है तो जैद भी उसे भाई कहकर बातचीत करता सुनाई दे रहा है। इसके अलावा दोनों देवरिया जेल प्रकरण के साथ ही 200 वर्ग गज की किसी जमीन के बाबत भी बात करते सुनाई पड़ते हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि अफसरों का कहना है कि जांच शुरू करा दी गई है। जिसके तहत यह पता लगाया जा रहा है कि ऑडियो कब का है। साथ ही यह बातचीत किसके माध्यम से हुई। सूत्रों का कहना है कि यह तो तय है कि अतीक ने फोन जेल के भीतर से किया। लेकिन यह बातचीत उसने किस जेल में रहते हुए की, इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। बता दें कि देवरिया जेल प्रकरण के बाद अतीक अहमदाबाद जाने से पहले बरेली व नैनी जेल में भी रहा। ऐसे में फिलहाल पुलिस के लिए यह पता लगाना ही मुख्य चुनौती है कि बातचीत किस जेल में रहते हुए की गई। चूंकि जेल के भीतर मोबाइल फोन का प्रयोग प्रतिबंधित है, ऐसे में इस बात की जानकारी मिलते ही संबंधित जेल प्रशासन के माध्यम से केस लिखवाने की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed