फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Investigation of allegations against SP completed, report sent to the government, statements of 18 people hav

UP : एसपी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच पूरी, शासन को भेजी गई रिपोर्ट, 18 लोगों के दर्ज किए गए हैं बयान

Sat, 24 Jun 2023 01:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 01:31 PM IST
सार

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आवास पर एक महिला फॉलोअर ने सोमवार को वीडियो वायरल कर गंभीर आरोप लगाया था। इसके अगले ही दिन मंगलवार को महिला ने मीडिया के सामने आकर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Investigation of allegations against SP completed, report sent to the government, statements of 18 people hav
एसपी पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एसपी कौशाम्बी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने आई टीम ने शुक्रवार को अपनी जांच पूरी कर ली। जरूरी तथ्य जुटाए। टीम ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। एसपी बेदाग हैं या नहीं, यह फैसला शासन को करना है। वहीं इस दिन जो चर्चाएं आम रहीं उसमें शासन स्तर से गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट में जिले के एक पुलिस अफसर सहित कई माफिया रडार पर हैं। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में एसपी के खिलाफ षड्यंत्र का इशारा किया गया है। सूत्रों का दावा अगर सही है तो एसपी के खिलाफ षड्यंत्र में एक पुलिस अफसर भी शामिल है।

विज्ञापन


एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के आवास पर एक महिला फॉलोअर ने सोमवार को वीडियो वायरल कर गंभीर आरोप लगाया था। इसके अगले ही दिन मंगलवार को महिला ने मीडिया के सामने आकर आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बताया कि एसपी की पत्नी ने उसे महज एक प्लेट टूटने के कारण नौकरी से निकाल दिया था। इसी वजह से उसने एसपी पर गंभीर आरोप लगाया।

विज्ञापन

Investigation of allegations against SP completed, report sent to the government, statements of 18 people hav
एसपी पर महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप। - फोटो : अमर उजाला।

महिला ने अपने इस कृत्य के लिए माफी भी मांगी। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीजीपी ने आईजी रेंज चंद्रप्रकाश की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय कमेटी का गठन कर जांच कराया। कथित पीड़िता, उसके परिवार के सदस्य सहित बंगले में काम करने वाले फॉलोअर, वाहन चालक, गनर सहित कुल 18 लोगों का बयान दर्ज किया गया। तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए गए। शुक्रवार को जांच टीम ने जांच पूरी कर ली। आज भी तथ्य जुटाए गए। जांच की मियाद आज पूरी हो गई।

पुलिस सूत्रों की मानें तो जांच में फिलहाल एसपी को राहत मिल सकती है। उनके खिलाफ लगे आरोप साबित नहीं हो सके। वहीं, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर यह भी पता चला कि पूरी साजिश में जिले के एक पुलिस अफसर सहित कुछ माफिया भी शामिल थे। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी है। अब रिपोर्ट पर होने वाली कार्रवाई को लेकर शुक्रवार को पुलिस महकमे में कयासों का दौर जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed