{"_id":"5e0ccc9e8ebc3e87ab492055","slug":"inteligence-robotics-started-in-iiit-allahabad-allahabad-news-ald26451036","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलआईटी में इंटेलिजेंट रोबोटिक्स सेंटर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलआईटी में इंटेलिजेंट रोबोटिक्स सेंटर शुरू
विज्ञापन
Inteligence robotics started in IIIT Allahabad
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए केंद्र से देश में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई दिशा
प्रयागराज। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में नए साल के पहले दिन बुधवार को इंटेलिजेंट रोबोटिक्स सेंटर की शुुरुआत हो गई। ट्रिपलआईटी में प्रो. जीसी नंदी के निर्देशन में बनकर तैयार नए सेंटर का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. नागभूषण एवं स्पेन के प्रोफेसर डॉ. डोमेनेक सैवी पुइंग वाल्स ने संयुक्त रूप से किया। नए केंद्र के शुभारंभ के साथ ही अब ट्रिपलआईटी में अब अत्याधुनिक अनुसंधान, विकास और शैक्षणिक कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलेगा।
प्रो. जीसी नंदी ने बताया कि यह केंद्र स्वास्थ्य की देखभाल पर जोर देगा। साथ ही देश एवं विदेश में शैक्षणिक संस्थानों के साथ सक्रिय रूप से मिलकर काम करेगा। यहां तैयार रोबोट अस्पतालों में बीमारियों की पहचान और इलाज के नए तरीके खोजने में मदद करेंगे। प्रो. नंदी ने बताया कि नए केंद्र के शुभारंभ के साथ दो एवं तीन जनवरी को रोबोटिक्स और मशीन इंटेलीजेंस पर पहली कार्यशाला होगी।