फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Instructions to regularize daily wage watchers

दैनिक वेतन भोगी चौकीदारों को नियमित करने का निर्देश

Mon, 14 Dec 2020 09:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 14 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Instructions to regularize daily wage watchers
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के दैनिक वेतनभोगी दो चौकीदारों को 13 अगस्त 15 से नियमित करने तथा बकाया वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है। कहा है कि पेंशन आदि के भुगतान के लिए दैनिक सेवा अवधि को भी जोड़ा जाएगा। यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव ने राम नरेश व जय सिंह की याचिका पर दिया है। 
विज्ञापन


याचीगण 31 जनवरी 1995 को 58 रुपये प्रतिदिन वेतन पर चौकीदार नियुक्त हुए, तब से लगातार सेवारत है। 18 साल की सेवा के बाद 22 जनवरी 2013 को न्यूनतम वेतन देने व सेवा नियमित करने की मांग की। हाईकोर्ट ने सेवा से हटाने पर रोक लगाते हुए नियमित वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया। नियमावली के तहत 29 जून 1991 कट आफ डेट तय कर दैनिक कर्मचारी नियमित कर लिए गए। 13 अगस्त 15 के शासनादेश से कट आफ डेट 13 मार्च 96 की गई। किंतु याचियों को नियमित नहीं किया गया। 
विज्ञापन


कोर्ट ने कहा कि फंडामेंटल रूल्स 56 के अनुसार सरकारी विभाग के स्थायी पद पर कार्यरत अस्थायी कर्मचारी भी पेंशन पाने के हकदार हैं। इसपर कोर्ट ने 20 साल की सेवा के आधार पर याचियों को 13 अगस्त 15 से नियमित करने तथा बकाया वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया है। और कहा कि पेंशन के लिए पूरी सेवा अवधि जोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed