{"_id":"5c0d7eb0bdec2241b142981d","slug":"instructions-given-to-cm-officers-on-the-go-shine-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाते-जाते सीएम अफसरों को दे गए निर्देश, चमका दें शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाते-जाते सीएम अफसरों को दे गए निर्देश, चमका दें शहर
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो,प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के लिए आए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी अफसरों को फिर से निर्देश यह दे गए कि शहर को एक हफ्ते में चमका दें। शनिवार रात शहर के एक से दूसरे छोर तक कुंभ के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद सुबह सीएम ने सर्किट हाउस में ही अफसरों के साथ बैठक की। शहर में अधूरे पड़े कुंभ के कार्यों को पूरा करने के लिए तमाम दिशा-निर्देश दिए और 15 दिसंबर की डेटलाइन दोहराई। इसके बाद लगभग साढ़े दस बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
माना जा रहा था कि सीएम रविवार को भी शहर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर सकते हैं। सीएम के संगम स्नान करने के भी आसार थे लेकिन, उनकी फ्लीट नहीं निकली। तमाम विभागों के अफसर सुबह ही सर्किट हाउस पहुंच गए। यहां मुख्यमंत्री ने अफसरों के साथ कुंभ के कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने की हिदायत दी। चेताया कि पीएम के आगमन से पहले कुंभ के सारे कार्य पूरे कर लिए जाएं। सीएम ने अफसरों से कहा कि अब अब समय नहीं रह गया है। सड़कों, चौराहों के काम अधूरे होने पर भी चेतावनी दी।
अफसरों ने उन्हें बताया कि फ्लाईओवर-आरओबी के अलावा अन्य भी बड़ी परियोजनाओं पर काम पूरा हो चुका है। बाकी काम भी 15 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएंगे। इस दौरान मंडलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल, एडीजी एसएन सावत, कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद, डीएम सुहास एलवाई, एडीए वीसी भानुचंद्र गोस्वामी समेत अन्य आला अफसर मौजूद थे।