{"_id":"5dab643f8ebc3e93d62b1c19","slug":"innocent-died-after-falling-in-a-vegetable-dish-allahabad-news-ald2580079179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी के भगौने में गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी के भगौने में गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी भरे भगौने में गिरकर मासूम की मौत
कथा पूजन में शामिल होने रायबरेली से आया था ननिहाल
परियावां (प्रतापगढ़)। मां के साथ ननिहाल में आयोजित कार्यक्रम में आया मासूम सब्जी से भरे भगौने में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन हालत खराब होने पर उसे रेफर कर दिया गया। इस पर उसे कुंडा सीएचसी ले आया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के जनवामऊ के लाला का पुरवा निवासी नत्थू पासी के घर में शुक्रवार को कथा पूजन का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए उसकी बेटी नीतू, दामाद किशुन निवासी कनकपुर ऊंचाहार रायबरेली से आए थे। शाम को भोजन बनने के दौरान नीतू का बेटा अनुराग (4) खेलने के दौरान सब्जी के गरम भगौने में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे। निजी अस्पताल में उसका इलाज हुआ लेकिन रात में उसकी हालत ज्यादा खराब हुई तो उसे रेफर कर दिया गया। रात के तीन बजे परिजन उसे लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे। चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह उसके परिजन उसका शव लेकर अपने पैतृक गांव चले गए।