{"_id":"5ff33e5d68be416092164cb1","slug":"information-uploaded-on-website-about-exam-centers-incorrect-up-board-secretary-raised-objection","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों के बारे में वेबसाइट पर अपलोड जानकारी गलत, यूपी बोर्ड सचिव ने उठाई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों के बारे में वेबसाइट पर अपलोड जानकारी गलत, यूपी बोर्ड सचिव ने उठाई आपत्ति
Mon, 04 Jan 2021 09:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Jan 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
up board
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 के केंद्र निर्धारण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों की ओर से विद्यालयों के बारे में बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड जानकारी पर सचिव बोर्ड ने आपत्ति उठाई है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को भेजे पत्र में बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड जानकारी को ठीक करने के लिए छह जनवरी तक का समय दिया गया है।
यूपी बोर्ड सचिव की ओर से प्रदेश के सभी डीआईओएस को भेजे पत्र में कहा गया है कि विद्यालयों की जियोलोकेशन में गलती है। त्रुटिपूर्ण लोकेशन के चलते विद्यालयों के बीच दूरी गलत दिखाई जा रही है। ऐसे में केंद्र निर्धारण त्रुटिपूर्ण हो सकता है। सचिव की ओर से दूसरी आपत्ति विद्यालयों में बाउंड्री वाल, स्ट्रांगरूम, विद्युत हाईटेंशन वायर, शिक्षण कक्षों की संख्या, क्षेत्रफल, विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य का आवास के बारे में है।
सचिव का कहना है कि 2020 की अपेक्षा 2021 की रिपोर्ट बदल गई है, जो असामान्य प्रतीत होती है। सचिव ने इनका परीक्षण करने का निर्देश दिया है। 2021 की परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण में बालिका विद्यालयों को प्राथमिकता दी गई है। इस संबंध में सचिव ने बालिका विद्यालयों का परीक्षण ठीक से करने का निर्देश दिया है। उन्होंने विद्यालयों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है।