फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Indian oil empoyees demostrated against privatisation

निजीकरण के खिलाफ इंडियन ऑयल कर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 29 Nov 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Indian oil empoyees demostrated against privatisation
Indian oil empoyees demostrated against privatisation - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। बीपीसीएल समेत अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों के निजीकरण के खिलाफ बृहस्पतिवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की श्रमिक यूनियनों ने भोजनावकाश के समय सूबेदारगंज मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। भारत पेट्रोलियम की यूनियनों की प्रस्तावित हड़ताल का ऑल इंडिया पेट्रोलियम वर्कर्स फेडरेशन ने भी समर्थन किया।
विज्ञापन

सूबेदारगंज स्थित बरौनी-कानपुर तेल पाइप लाइन के महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मियों ने निजीकरण विरोधी तख्तियां लेकर नारेबाजी की। तख्तियों पर निजीकरण बंद करो, सार्वजनिक उद्यमों की बदहाली दूर करो... जैसे नारे लिखे हुए थे। इंडियन ऑयल कारपोरेश्न पाइप लाइंस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने चेताया कि निजीकरण की प्रक्रिया बंद नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। इसके तहत आठ जनवरी को हड़ताल का एलान किया गया। इस मौके पर पंकज कुमार गोस्वामी, वैद्यनाथ कुमार, मुकेश कुमार, अमरजीत कौर, कृष्ण मुरारी कुमार, प्रेम कुमार पासवान, नवीन कुमार समेत तमाम कर्मचारी नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed