इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के मुद्दे पर बेनतीजा रही वार्ता
सार
छात्रों ने सवाल उठाए कि इविवि प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए मौजूद प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रिटायर्ड शिक्षक प्रो. मनमोहन कृष्ण कैसे कर सकते हैं। छात्रों को यह भी बताया किया कि कुलपति ने आश्वासन दिया है कि फीस वृद्धि के कारण कोई भी मेधावी गरीब छात्र इविवि में शिक्षा पाने से वंचित नहीं रहेगा। ऐसे सभी छात्रों के बारे में निर्णय लेने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।वार्ता में जिला एवं प्रशासन की ओर से एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा, सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रिय सिंह, एसीएम गणेश कुमार, सीओ राजेश यादव आदि और छात्र नेताओं की ओर से अखिलेश यादव, मुबाशिर हारून, सुधीर, राहुल पटेल, विजयकांत, मनीष कुमार, भानु, शाश्वत, निति भूषण, अभिषेक यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Inconclusive talks on the issue of fee hike in Allahabad University