फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Income Tax Additional Commissioner Chandrasena Bharti dismissed

आयकर के एडिशनल कमिश्नर चंद्रसेन भारती बर्खास्त, भ्रष्टाचार के आरोप में लंबे समय से चल रही थी जांच

Wed, 12 Jun 2019 09:24 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Jun 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Additional Commissioner Chandrasena Bharti dismissed
सांकेतिक तस्वीर
आयकर विभाग के एडिशनल कमिश्नर (डिपार्टमेंटल रिप्रजेंटेटिव) चंद्रसेन भारती को भ्रष्टाचार के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। वह यहां आयकर अपीलीय अधिकरण में तैनात थे। प्रधान आयकर आयुक्त सुवचन राम ने उनकी सेवा समाप्त किए जाने संबंधी आदेश की पुष्टि की। 
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की शुरुआत से अफसरों में हड़कंप मच गया है। भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ शिकंजा कसने लगा है। भ्रष्टाचार के मामले में एडिशनल कमिश्नर चंद्रदेव की सेवा समाप्त किए जाने संबंधी आदेश यहां प्राप्त हो गया है। 
विज्ञापन


अफसरों के मुताबिक चंद्रदेव पिछले कई दिनों से दफ्तर नहीं आ रहे थे। तीन वर्ष पहले उनकी यहां एशिनल कमिश्नर (डीआर) के पद पर तैनाती हुई थी। बताया जा रहा है कि तैनाती के बाद से ही वह दफ्तर में कम नजर आते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के पुराने प्रकरण में उनके विरुद्ध जांच चल रही थी। अहमदाबाद में तैनाती के दौरान शिकायत के आधार पर सीबीआई ने उनको घूस लेते गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार के साक्ष्य पाए गए।  

प्रधान आयकर आयुक्त ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तारी के बाद चंद्रसेन पर लगे आरोपों की विजिलेंस जांच चल रही थी। जांच में आरोप सत्य पाए गए। इसके बाद सरकार ने उनकी सेवा समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed