फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In the era of reels, the raga and colour of Fagua songs faded

Prayagraj News: रील के जमाने में फगुआ गीतों का राग रंग हुआ फीका

Thu, 26 Feb 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 26 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
In the era of reels, the raga and colour of Fagua songs faded
धीरे-धीरे होली का त्योहार समीप आ रहा है। ऐसे में गांवों में पखवाड़े भर पहले से लगाई जाने वाली होलिका और चौपालों में फगुआ गीतों का राग रंग पहले जैसा नहीं दिख रहा। दो, तीन दशक पहले लगभग सभी गांवों में वसंत पंचमी के बाद से ही होलिका लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाता था। गांव की चौपालों में भी ढोलक मजीरे के साथ जमने वाली फगुहारों की टोली और फागुनी गीतों की गूंज उठती थी, किंतु अब पहले जैसा माहौल नहीं दिख रहा।
विज्ञापन

आकाशवाणी दूरदर्शन से जुड़े और पारंपरिक गीतों पर शोध कर रहे लेखक और हास्य कवि महेवा गांव निवासी अशोक सिंह बेशरम ने बताया कि पहले फागुनी मौसम में बारहमासा, उलार धमार, बेलवरिया बेलवर, झूमर, नारदी, चहका, दुगुन, बैसवारा, ढाई लाल, डेढ़ताल, चौताल, चैता और चैती जैसे विविध प्रकार के गीतों का चलन रहा है। होलिका दहन के समय कबीरा, जोगीरा और उसके बाद गांव की गलियों में फगुहारों द्वारा गलियारा गीत गाने की परंपरा रही है।
विज्ञापन

धीरे-धीरे नई पीढ़ी और रील के जमाने में मनोरंजन के बदलते तौर तरीकों के चलते नए गायक पुरानी परंपरा से नहीं जुड़ पा रहे। वहीं गांवों में आपसी प्रतिस्पर्धा और द्वेष के चलते भी होलिका लगाने और मिल बैठकर फागुनी गीत गाने की परंपरा सिमट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed