फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In preparation for laying lots of faces political rebel chief

बागी चेहरों से सियासी गोट बिछाने की तैयारी में नीतीश

Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 17 Jul 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
In preparation for laying lots of faces political rebel chief
nitish kumar - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही नए सियासी समीकरण बनते जा रहे हैं। बीएसपी से बागी हुए नेताओं ने अपनी हनक बनाए रखने के लिए न तो यूपी की सत्ताधारी पार्टी सपा का सहारा लिया है और न ही केंद्र में बैठी बीजेपी का दामन थामा है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से साथ तालमेल बिठाया है। इससे दोनों को ही फायदा नजर आ रहा है। एक ओर जहां नीतीश यूपी में पैठ बनाने को बेताब हैं, वहीं बागी नेताओं को भी एक बड़ा चेहरा मिल जाएगा। ऐसे में प्रदेश कीराजनीति में भी सियासत की नई संभावनाएं बन रही हैं।
विज्ञापन


तमाम कयासों के बीच बीएसपी के बागी हुए नेता एवं पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने नीतीश कुमार के साथ हाथ मिलाया है। 26 जुलाई को नीतीश लखनऊ में बीएस-4 की होने वाली रैली में के मुख्य अतिथि होंगे। हालांकि आरके चौधरी पार्टियों के विलय जैसी किसी संभावना से इनकार करते हुए दोनों के अस्तित्व की बात कहते हैं लेकिन दोनों के बीच सियासी गठबंधन के संकेत साफ हैं। संगठन खड़ा करने के अनुभव के साथ आरके चौधरी का दलितों में प्रभाव है।
विज्ञापन


वह बीएसपी से अलग होने के बाद बीएस-4 को खड़ा कर दलितों के बीच अपनी पहचान को ज्यादा मजबूत करने में जुटे हैं।  वह बागी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के संपर्क में भी हैं। अगर दोनों नेताओं की एकजुटता हुई तो यूपी में नीतीश की राजनीति को और धार मिल जाएगी। जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव ने भी शनिवार को मीडिया से बातचीत में गठबंधन की संभावनाओं से इंकार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed