{"_id":"49ec3dbd7e302b6cc9b32cf327919655","slug":"in-case-of-attack-will-land-on-rama-every-day-hearing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्म भूमि हमले के मामले में हर दिन होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामजन्म भूमि हमले के मामले में हर दिन होगी सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। दस साल पहले रामजन्म भूमि परिसर में हुए आतंकी हमले की सुनवाई नैनी जेल में चल रही है । सरकार की ओर से बहस पूरी हो गयी है । बचाव पक्ष की बहस जारी है। मामले में हाईकोर्ट ने दिन-प्रतिदिन सुनवाई करके दो माह के अंदर निस्तारण का आदेश दिया है।
अभियोजन की ओर से एडीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया है कि बुधवार को विशेष न्यायाधीश एके गुप्ता ने जेल परिसर में जाकर सुनवाई किया । मामले की अब दिन-प्रतिदिन सुनवाई होगी । मुकदमें में 57 गवाह पेश किए जा चुके है। सरकार की ओर से लिखित बहस दी जा चुकी है।
घटना अयोध्या स्थित रामजन्म भूमि परिसर की है। पांच जुलाई 2005 को आतंकी हमला हुआ था जिसमें सुरक्षाबलाें ने पांच आतंकियों को मार गिराया था । विवेचना के बाद डा0इरफान, मो0नसीम ,शकील,मो0अजीज और आशिक इकबाल उर्फ फार्रुक आरोपी बनाए गए है। जो नैनी जेल में बंद है। हाईकोर्ट के आदेश से मामले की सुनवाई फैजाबाद से इलाहाबाद स्थानान्तरित हुई है । सुरक्षा कारणों से सुनवाई जेल परिसर में की जा रही है।