फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IIT springfest 2020

एमएनएनआईटी के छात्रों ने जीती स्प्रिंगफेस्ट-2020

Fri, 31 Jan 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
IIT springfest 2020
IIT springfest 2020
आईआईटी खडगपुर में 24 से 26 जनवरी के बीच हुए वार्षिक संास्कृतिक उत्सव में बढ़ाया एमएनएनआईटी का मान
विज्ञापन

प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के छात्रों ने आईआईटी खडगपुर के वार्षिक संास्कृतिक उत्सव स्प्रिंगफेस्ट-2020 में अपना जलवा बिखेरा। 24 से 26 जनवरी के बीच हुए स्प्रिंगफेस्ट-2020 में देश भर के 400 से अधिक कॉलेजों के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए संस्थान के छात्र लगातार दूसरी बार विजेता बने।
प्रतियोगिता में चित्रकला में प्रतीक चंद्र ने दूसरा, इम्प्रोम्प्टु में 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, इसमें एमएनएनआईटी लिटरेरी क्लब की अपूर्वा अवस्थी ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया। जैम में विष्णु बाटला को पहला और चिराग ठाकुर को तीसरा पुरस्कार मिला। भारत कॉलिंग में अमीषा अग्रवाल को पहला पुरस्कार मिला। डम्ब सी में ऋषभ जैन, शिलादित्य गंगोपाध्याय, शिवम कपूर को पहला स्थान, शेफकार्नर में स्नेहा सिंह को तीसरा स्थान मिला। श्रंगमंच में द ड्रैमेटिक्स क्लब के छात्रों ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। रंगोली मेकिंग में तीन छात्रों की एक टीम को तीसरा स्थान मिला, माइटी पेन में संस्थान के छात्रों को पहला स्थान मिला। विष्णु बाटला ने 160 से अधिक प्रतिभागियों के साथ फीफा-20 में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

एनआईटी राउरकेला के वार्षिक खेल में जीते पांच गोल्ड
प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) की एथलेटिक्स टीम ने एनआईटी राउरकेला में हुए वार्षिक खेल में कुल पांच गोल्ड, दो सिल्वर, चार ब्रांज जीता। बालिका ग्रुप में अंकिता वर्मा ने 800 एवं 400 मीटर की दौड़ में गोल्ड जीता। हैमर थ्रो में श्रेया यादव ने गोल्ड, सरन्या, सत्यावलु, इशा यादव, अंकिता वर्मा, साक्षी दुबे ने चार गुणे 400 मीटर दौड़ में ब्रांज जीता। तीन हजार मीटर दौड़ में अलंकृति ने सिल्वर जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed