महाकुंभ के श्रद्धालु ध्यान दें : बिना टिकट किया ट्रेन में सफर तो देना होगा जुर्माना, स्टेशनों पर बढ़ी चेकिंग
महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाली अधिकांश ट्रेनों में हजारों की संख्या में ऐसे लोग है जो बिना टिकट ही सफर कर रहे हैं। वसंत पंचमी के बाद ऐसे यात्रियों का ग्राफ भी बढ़ा है। हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर तो कर रहे हैं लेकिन टिकट बिक्री का आंकड़ा काफी कम है।
विस्तार
पुण्य की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज आ रहे अधिकांश श्रद्धालु ट्रेनों में बिना टिकट ही सफर कर रहे हैं। इससे जहां एक ओर रेलवे को हर रोज लाखों रुपये की राजस्व हानि हो रही है तो वहीं दूसरी ओर ऐसे यात्री जिनका ट्रेनों में रिजर्वेशन है उन्हें अपनी ही कंफर्म बर्थ से बेगाना होना पड़ रहा है।
महाकुंभ के दौरान प्रयागराज आने वाली अधिकांश ट्रेनों में हजारों की संख्या में ऐसे लोग है जो बिना टिकट ही सफर कर रहे हैं। वसंत पंचमी के बाद ऐसे यात्रियों का ग्राफ भी बढ़ा है। हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर तो कर रहे हैं लेकिन टिकट बिक्री का आंकड़ा काफी कम है। तमाम ट्रेनों के एसी फर्स्ट, एसी टू, एसी थ्री, स्लीपर कोच में जितने यात्री कंफर्म बर्थ वाले होते हैं उससे कहीं ज्यादा बेटिकट उन कोचों में सवार होकर प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
इसी वजह से रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज के आसपास वाले स्टेशनों टिकट चेकिंग अभियान शुरू भी किया है। प्रयागराज शहर के स्टेशनों पर भीड़ की वजह से रेलवे द्वारा भले ही चेकिंग न की जाए, लेकिन आसपास के अन्य शहरों में टिकट जांच शुरू हो गई है। फतेहपुर, मिर्जापुर, मानिकपुर, कानपुर आदि स्टेशनों पर औचक जांच हो रही है। तमाम बेटिकट लोगों से जुर्माना भी वसूला गया है।
यह भी कहा जा रहा है कि रेल यात्रा के दौरान वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें, बिना टिकट या अनाधिकृत यात्रा करना दंडनीय अपराध हैं। हालांकि उत्तर मध्य रेलवे के अफसर आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे एवं अन्य जोनल रेलवे भी अपने स्टेशनों पर टिकट चेकिंग का दायरा बढ़ाने जा रहे हैं।
#WATCH | UP: Heavy crowd witnessed at Prayagraj railway station as devotees continue to arrive for #MahaKumbh2025 pic.twitter.com/s7zY4load5
— ANI (@ANI) February 17, 2025
