फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   I can't live anymore... saying this - the farmer sprinkled petrol and set it on fire, his breathing stopped.

Prayagraj News: अब जीना नहीं... ये बोल- किसान ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, थम गईं सांसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
I can't live anymore... saying this - the farmer sprinkled petrol and set it on fire, his breathing stopped.
थाना क्षेत्र के ग्राम रोझियात गांव में किसान ने घरेलू कलह से परेशान होकर बुधवार को घर में पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। किसान को आग की लपटों में लिपटा देख घरवाले सहम गए।
विज्ञापन

काफी कोशिशों के बाद घरवालों ने आग बुझाई और गंभीर हालत में किसान को सीएचसी मऊआइमा पहुंचाया। जहां से एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। वहां बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शिवराम पटेल (50) वर्ष पुत्र स्व. गयादीन पेशे से किसान थे। बीते कई दिनों से वह पारिवारिक कलह से परेशान थे। परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह वह घर में पेट्रोल लेकर पहुंचे और बोले-अब जीना नहीं है। जब तक परिजन कुछ समझ पाते किसान ने पूरे शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया और खुद को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से आग की लपटें उठीं तो परिजन सहम गए। उन्होंने किसी तरह से आग बुझाई। किसान को अस्पताल ले जाया गया। जहां बृहस्पतिवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि शाम को दारागंज घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक को एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि मृतक के परिजनों ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी हैं। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed