{"_id":"60fef5e78ebc3e5823712dd3","slug":"husband-gave-triple-talaq-wife-wrote-a-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने लिखाया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी ने लिखाया केस
Mon, 26 Jul 2021 11:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:20 PM IST
सार
- करेली का मामला, चार महीने भी नहीं चल सकी शादी
विज्ञापन
तलाक
विस्तार
करेली के करेलाबाग में प्रेम विवाह करने वाले दंपति चार महीने भी साथ नहीं रह सके। पति ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ा तो पत्नी ने उस पर मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
युवक और युवती दोनों मूल रूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे लेकिन परिवारवालों को रिश्ता मंजूर नहीं था। तीन महीने पहले उन्होंने घरवालाें की मर्जी केखिलाफ शादी कर ली और फिर शहर आकर करेली के करेलाबाग में किराये के कमरे में रहने लगे। हालांकि तीन महीने में ही उनकेरिश्ते में खटास आ गई। इसकेबाद उनके बीच अक्सर विवाद होने लगा।
युवती का आरोप है कि एक दिन उसका पति रात में घर आया और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर तीन बार तलाकर बोलकर रिश्ता खत्म कर लिया और फिर उसे छोड़कर चला गया। जिसके बाद उसने करेली थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी मो. आजम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।