फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Huge crowds turned out for the Tiranga Yatra led by Minister Nandi; the city resounded with chants of 'Bharat

Prayagraj: मंत्री नंदी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़, भारत माता की जयकारे से गूंजा शहर

Sun, 09 Aug 2026 08:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Aug 2026 08:57 PM IST
सार

भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
Huge crowds turned out for the Tiranga Yatra led by Minister Nandi; the city resounded with chants of 'Bharat
मंत्री नंदी के नेतृत्व में प्रयागराज में निकाली गई तिरंगा यात्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रयागराज के शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल युवाओं, मातृशक्तियों के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के संकल्प को और मजबूत किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य भी प्रस्तुत किया।

विज्ञापन





कीडगंज स्थित मिंटो पार्क से प्रारंभ होकर राम जानकी मंदिर एवं पंजाब नेशनल बैंक होते हुए कीडगंज पुलिस बूथ चौराहे तक निकाली गई इस यात्रा में जन-जन का अभूतपूर्व उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम देखने को मिला। तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते बच्चों और लोगों ने भारत माता की जय व राष्ट्रप्रेम से जुड़े नारे लगाए। हर घर तिरंगा’ फहराने का भी संकल्प लिया। हाथों में लहराते तिरंगे, उत्साह से भरे चेहरे और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत माहौल ने यात्रा को भव्य रूप दे दिया। सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों में भी तिरंगे को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देश के राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह भारत की एकता, स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा हम सभी के भीतर देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा हम सभी के भीतर देश के प्रति समर्पण, सेवा और राष्ट्र प्रथम की भावना को और प्रबल करती है। मंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और भारत की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जा रहा है। यह अभियान हर घर तिरंगा पहल का पांचवां वर्ष है। इसकी शुरुआत 2022 में हुई थी और तब से यह देश के सबसे बड़े जनभागीदारी आंदोलनों में से एक बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ होने के कारण इस वर्ष का अभियान विशेष महत्व रखता है। यह अभियान देशभक्ति के एक अनूठे उत्सव में राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गीत को एक साथ लाता है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार केसरवानी (झल्लर), कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, सनी सोनकर, राघवेंद्र मिश्रा, प्रणविजय सिंह, उपेंद्र सिंह, पार्षद अनूप पासी, ऋषभ टंडन, रविंद्र जायसवाल, गजेंद्र प्रताप सिंह, शलभ जायसवाल, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed