फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hotel Kanha Shyam general manager cheated by making fake ID of Rs 42 thousand

Prayagraj News: होटल कान्हा श्याम के महाप्रबंधक की फर्जी आईडी बनाकर ठगे 42 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Hotel Kanha Shyam general manager cheated by making fake ID of Rs 42 thousand
-पंजाब के पटियाला के श्रद्धालु से ठगी, उत्तराखंड का निकला आरोपी का खाता
विज्ञापन


प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित होटल कान्हा श्याम के महाप्रबंधक रूपेश कुमार सिंह की फर्जी आईडी बनाकर पंजाब के पटियाला निवासी श्रद्धालु से 42 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
महाप्रबंधक ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके होटल में बुकिंग के नाम पर फर्जी नंबर का इस्तेमाल किया। साथ ही खुद को होटल का मैनेजर बताकर फर्जी आईडी बनाई और उसका प्रयोग कर श्रद्धालु के लिए 24 जनवरी को होटल बुक कर दिया। बुकिंग का पैसा सिविल लाइंस के एक्सिस बैंक के नाम पर मंगवाया गया। शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि उक्त बैंक में साइबर ठग का पता उत्तराखंड के एक शहर का था। वहीं, होटल मैनेजर ने बताया कि उनके पास पटियाला से फोन आया कि आपके होटल में कमरा बुक कराया गया है। इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट भी किया है। लेकिन, जब इसके बारे में जांच की तो मामला फर्जी निकला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



16 दिसंबर को फर्जी वेबसाइट का दर्ज कराया था केस
16 दिसंबर को होटल कान्हा श्याम के महाप्रबंधक रूपेश कुमार सिंह ने सिविल लाइंस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उनके होटल के नाम से एक फर्जी वेबसाइट बनाई गई है, जिसका पता kanhashyam.hotelallahabad.com था। साइबर पुलिस की जांच में पता चला था कि यह साइट हरियाण के एक शहर से ऑपरेट की जा रही है। हालांकि, अब तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article