फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hope tied to bring Kanpur Shatabdi Express to Prayagraj

उम्मीद : कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस को प्रयागराज तक लाने की बंधी आस 

Sat, 23 Apr 2022 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Hope tied to bring Kanpur Shatabdi Express to Prayagraj
Prayagraj News : उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में मौजूद सांसद। - फोटो : अमर उजाला

कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस का प्रयागराज जंक्शन तक विस्तार होने की आस बंध गई है। शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज मंडल के सांसदों के साथ जीएम प्रमोद कुमार की बैठक में इस ट्रेन को प्रयागराज तक लाने का मुद्दा उठा। सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने जीएम से कहा कि प्रयागराज से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए कानपुर शताब्दी का विस्तार संगमनगरी तक किया जाए। सांसद के इस सवाल पर अफसरों ने आश्वस्त किया कि अगर उन्हें शताब्दी का एक और रैक मिल जाए तो कानपुर के लिए शताब्दी शुरू की जा सकती है।

विज्ञापन



कानपुर शताब्दी को लेकर सांसद ने कहा उनका यह प्रस्ताव एजेंडा में शामिल किया जाए। अगर जरूरत हो तो वह रेलमंत्री से बात करने को तैयार हैं। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में सांसद विनोद सोनकर, केशरी देवी पटेल, देवेंद्र सिंह भोले, डॉ. चंद्रसेन जादौन, राम शकल एवं मंडल के अन्य राज्यसभा और लोकसभा सांसदों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में रीता ने लखनऊ के लिए शताब्दी श्रेणी की ट्रेन चलाने की बात कही। उनसे कहा गया कि उत्तर रेलवे द्वारा ही इसका संचालन किया जाएगा। लखनऊ तक दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण होने के बाद शताब्दी चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा। बैठक में प्रयागराज मंडल की उपलब्धियों का ब्योरा डीआरएम मोहित चंद्रा की मौजूदगी में दिया गया। 

विज्ञापन

Hope tied to bring Kanpur Shatabdi Express to Prayagraj
Prayagraj News : उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में मौजूद सांसद। - फोटो : अमर उजाला

दुरंतो से हटे फ्लेक्सी फेयर, हर रोज हो संचालन
राज्यसभा रेवती रमण सिंह के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद विनय कुशवाहा ने मुंबई दुरंतो से फ्लेक्सी फेयर हटाने की मांग की। उनकी इस मांग का वहां मौजूद लोगों ने समर्थन किया। यह भी कहा कि दुरंतो अभी सप्ताह में दो दिन ही चल रही है। इसे हर रोज या फिर सप्ताह में कम से कम चार दिन चलाया जाए। सूबेदारगंज स्टेशन का नाम प्रयागराज सूबेदारगंज या प्रयागराज कैंट किए जाने का सुझाव भी इस दौरान दिया गया। इस दौरान उन्होंने जंक्शन पर पिक एंड ड्रॉप लेन में आने वाले वाहनों से की जा रही अवैध वसूली का भी मुद्दा उठाया।

सिविल लाइंस साइड में डीआरएम आवास वाली खोली जाए रोड
जीएम के साथ हुई बैठक में सांसद विनोद सोनकर ने सिविल लाइंस साइड स्थित डीआरएम बंगले के सामने से जंक्शन जाने वाला रास्ता खोले जाने की मांग की। कहा कि यदि डीआरएम को सुरक्षा का डर है तो उस रास्ते में सिक्योरिटी बढ़ाई जाए, लेकिन जनहित में यह रास्ता जरूर खोला जाए। विनोद सोनकर ने प्रयागराज मंडल के छोटे रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने की बात कही। उन्होंने रेलकर्मियों के जर्जर आवास का भी मुद्दा उठाया। कहा कि सांसदों के क्षेत्र में होने वाले कार्य के बारे में भी उन्हें जानकारी दी जाए।


प्रयागराज से भी चले वंदे भारत एक्सप्रेस, शुरू हो कानपुर इंटरसिटी
सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने प्रयागराज जंक्शन से दिल्ली के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग की। उन्होंने पिछले दो वर्ष से बंद चल रही कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को पुन: चलाने की भी बात कही। कहा कि इंटरसिटी न चलने से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने भी केशरी देवी की मांग का समर्थन किया। कहा कि सैकड़ों दैनिक यात्री यह परेशानी झेल रहे हैं। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव दो की जगह पांच मिनट करने का भी सुझाव दिया गया। बेगम बाजार ओवर ब्रिज को लेकर कहा गया कि जब तक पुल शुरू नहीं होता तब तक वैकल्पिक तौर पर वह रेल फाटक खोल दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed