फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   honor of cleaning warriors at kidganj beniganj and bahadurganj

कीडगंज, बेनीगंज, बहादुरगंज में सफाई योद्धाओं का सम्मान

Sat, 11 Apr 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
honor of cleaning warriors at kidganj beniganj and bahadurganj
कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की कर्मठता को देखते हुए उनका सम्मान किया जा रहा है। शुक्रवार को कीडगंज, बेनीगंज और बहादुरगंज में सफाई योद्धाओं का सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री के आवाहन पर महापौर के साथ पार्षदों ने कोरोना से लड़ाई में योगदान के लिए उन पर फूल बरसाए और उन्हें जलपान कराकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने बेनीगंज और बहादुरगंज में सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया। उन्हें मास्क और दस्ताने भी दिए। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को खाद्य सामग्री भी दी। वहीं चकनिरातुल और बेनीगंज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राशन (आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल, मसाला, बिस्कुट, मंजन आदि भी वितरित किए।
विज्ञापन

वहीं, कीडगंज में स्वर्गीय दिलीप जायसवाल पार्क नेतानगर में भी सफाई योद्धाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर नगर निगम के सफाई कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित कर उन पर फूलों की वर्षा की गई। पार्षद किरन जायसवाल के संयोजकत्व में आयोजित सफाई योद्धा सम्मान में सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप भी शामिल हुए। उन्होंने सम्मान से अभिभूत होकर कहा, यह कार्यक्रम उन लोगों को और बेहतर काम करने की प्रेरणा दे गया। पार्षद किरन ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए जिस तरह सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं, वह सराहनीय है। इस मौके पर सफाई कर्मियों को जलपान कराकर अभिनंदन पत्र दिए गए। पार्षद किरन ने बताया कि गड़इया, मलिन बस्तियों में राशन वितरण का काम किया जा रहा है। जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट भी दिए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed