फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   History of the group of historians has distorted, needs amendment: Assembly Speaker

इतिहासकारों के समूह ने इतिहास को किया विकृत, संशोधन की है जरूरत : विधानसभा अध्यक्ष 

Fri, 08 Jan 2021 11:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
History of the group of historians has distorted, needs amendment: Assembly Speaker
prayagraj news : पब्लिक लाइब्रेरी में विधान मंडल की बैठक की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विधानमंडल की 1887 में हुई पहली बैठक की वर्षगांठ पर प्रयागराज गौरव अनुभूति आयोजन समिति की ओर से चंद्रशेखर आजाद पार्क स्थित पब्लिक लाइब्रेरी में शुक्रवार को आयोजित समारोह में एक बार फिर लिखित इतिहास में संशोधन की आवाज उठी। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने वर्चुअल संबोधन में लोकतांत्रित व्यवस्था और विधानमंडल के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने इतिहास के महत्व पर प्रकाश डालने के साथ उससे प्रेरणा लेने की बात कही लेकिन वर्तमान लिखित इतिहास के कुछ तथ्यों पर सवाल भी उठाए।

विज्ञापन

History of the group of historians has distorted, needs amendment: Assembly Speaker
prayagraj news : पब्लिक लाइब्रेरी में विधान मंडल की बैठक की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इतिहासकारों के एक समूह ने तथ्यों को अपने हिसाब से देखा, इसे विकृत करने का काम किया। कहा, कुछ इतिहासकारों के अनुसार आर्य बाहर से आए हैं। यह तथ्य गलत है। उन्होंने हड़प्पा सभ्यता के पुरातन होने के तर्क को भी नकारा। कहा कि ऐसे तथ्यों को संशोधित किए जाने की जरूरत है।

उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की ऐतिहासिकता के साथ प्रश्नोत्तरी के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारी संस्कृति और चित्त में ही प्रश्नोत्तरी है। हम अपने आप से भी प्रश्न करते हैं और यही संस्कृति हमारी संसदीय व्यवस्था की ताकत है। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

History of the group of historians has distorted, needs amendment: Assembly Speaker
prayagraj news : पब्लिक लाइब्रेरी में विधान मंडल की बैठक की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

अलग-अलग बिंदुओं पर विवाद होते रहे हैं लेकिन लोकतंत्र की ताकत है कि हम एक हैं। समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इतिहास में संशोधन की वकालत की। साथ ही प्रयागराज के गौरवशाली इतिहास की चर्चा की। अध्यक्षीय संबोधन में पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र सिंह गौर ने प्रयागराज को न्याय, शिक्षा और राजनीति का संगम स्थल बताया। आयोजन समिति के व्रतशील शर्मा ने कार्यक्रम के बारे में बताया। कार्यक्रम को सांसद केशरी देवी पटेल पूर्व मंत्री रामदुलार पटेल, विधायक विक्रमाजीत पटेल आदि ने संबोधित किया।

विधायक हर्षवर्धन बाजपेई अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही विधानमंडल की परिकल्पना से उत्तर प्रदेश राज्य के गठन तक प्रमुख तिथियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सांसद, विधायकों, पूर्व विधायकों समेत अन्य प्रमुख लोगों को सम्मानित किया भी किया गया। इससे पहले उप मुख्यमंत्री समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संचालन आभा श्रीवास्तव ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, एमएलसी सुरेश त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

History of the group of historians has distorted, needs amendment: Assembly Speaker
prayagraj news : पब्लिक लाइब्रेरी में विधान मंडल की बैठक की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

अमेरिका की घटना की हुई निंदा

प्रयागराज। विधानमंडल की पहली बैठक के वर्षगांठ समारोह के मौके पर वक्ताओं ने अमेरिकी कांग्रेस में हुई घटना की निंदा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह दुखद घटना है। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ.नरेंद्र सिंह गौर ने इसके लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार ठहराया और इसे निंदनीय कार्य बताया।

प्रयागराज में विधानसभा सत्र-कैबिनेट बैठक की उठी मांग, प्रयास भी शुरू

प्रयागराज में एक बार फिर विधानसभा सत्र और कैबिनेट बैठक के प्रयास तेज हो गए हैं। विधानमंडल की पहली बैठक की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित समारोह में इसकी मांग तेज हुई। इसी के साथ प्रयास भी शुरू हो गए। यह प्रयास सफल हुआ तो अगले वर्ष आठ जनवरी को विधानसभा सत्र और उससे पहले कैबिनेट की बैठक संभावित है।

समरोह में पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र सिंह गौर, विक्रमाजीत मौर्य, सांसद केशरी देवी पटेल ने प्रयागराज में विधानसभा सत्र बुलाए जाने की मांग उठाई। डॉ.गाौर ने कहा कि 2003 में यहां विनासभास बुलाई गई थी, जिसमें सभी दल के विधायक शामिल हुए थे। इस मांग को आगे बढ़ाते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से प्रयागराज में विधानसभा सत्र बुलाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह मुख्यमंत्री के अलावा अन्य सभी दल के नेताओं से भी वार्ता करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि  बैठक होने से प्रयागराज का विकास भी होगा। 2003 की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए थे। 2019 में यहां हुई कैबिनेट की बैठक में गंगा एक्सप्रेस वे समेत अनेक घोषणाएं की गई थीं। इस सिलसिला को आगे बढ़ाने के लिए वह हर स्तर पर प्रयास करेंगे।

History of the group of historians has distorted, needs amendment: Assembly Speaker
prayagraj news : पब्लिक लाइब्रेरी में विधान मंडल की बैठक की वर्षगांठ पर आयोजित समारोह का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : prayagraj

टू नहीं फोर लेन का होगा सलोरी आरओबी

0 उप मुख्यमंत्री आज करेंगे शिलान्यास, अफसरों से बात कर मांगा नया प्रस्ताव
प्रयागराज। सलोरी में प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज फोर लेन का होगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को इसका शिलान्यास करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने इसके साथ ही विकास की कई अन्य योजनाओं की घोषणा की।
केशव प्रसाद ने कहा कि अभी टू लेन का आरओबी बनाने का निर्णय लिया गया था। इस पर 51 करोड़ खर्च संभावित है लेकिन आगामी कुंभ तथा भविष्य की योजनाओं को देखते हुए शुक्रवार को उन्होंने अफसरों से वार्ता की और इसे फोर लेन का कराने का निर्णय लिया गया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रक्रिया पूरी कर जल्द ही बजट स्वीकृत कर लिया जाएगा। ताकि, इस काम में किसी तरह की देरी न होने पाए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि  झूंसी से अरैल के बीच भी एक पुल होना चाहिए। इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फाफामऊ में एक और आरओबी का प्रस्ताव है। जल्द ही इस पर निर्णय होगा। उन्होंने चौफटका से झलवा होते हुए बमरौली एयरपोर्ट तक  फ्लाईओवर, रिंग रोड, फाफामऊ में बनने वाले सिक्स लेन पुल समेत प्रयागराज तथा आसपास के क्षेत्रों में होने वाले अन्य विकास कार्यों की भी चर्चा की। 

फाफामऊ में स्थाई रूप से बनेगा पांटून पुल
प्रयागराज। फाफामऊ में जाम को देखते हुए गंगा नदी पर रसूलाबाद घाट तक स्थाई रूप से पांटून पुल बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि  सिक्स लेन पुल का निर्माण शुरू हो गया है। इस पुल के बनने तक स्थाई पांटून पुल बनाने का आदेश दिया गया है। 

अब बोर्ड पर कहीं नहीं दिखेगा इलाहाबाद, होगा प्रयागराज
शहर में कई जगहों पर इलाहाबाद नाम के बोर्ड अब भी लगे हैं। उप मुख्यमंत्री ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के बोर्ड लगे होने पर नाराजगी जताई। एक जगह चंद्रशेखर आजाद पार्क के बजाय कंपनी गार्डेन लिखे होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को बुलाया और ऐसे सभी स्थलों को चिह्नित कर प्रयागराज लिखवाए जाने का आदेश दिया।

विधानमडल की निकलेगी वार्षिकी
विधानमंडल की पहली बैठक की हर वर्षगांठ पर वार्षिकी का भी प्रकाशन किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने इसके लिए आयोजन समिति के सदस्यों से अपील की।

इनका हुआ सम्मान
सांसद केशरी देवी पटेल, पूर्व मंत्री रामदुलार पटेल, राजेंद्र त्रिपाठी, डॉ. नरेंद्र सिंह गौर, विधायक विक्रमाजीत मौर्य, राजमणि कोल, डॉ.अजय भारती, मुज्तबा सिद्दीकी, संजय गुप्ता, आरके पटेल, सुरेश त्रिपाठी, रमेश द्विवेदी, पूर्व विधायक शिवदानी, गुरु प्रसाद मौर्या,  दीपक पटेल, प्रोफ़ेसर केबी पांडेय, तृप्ति शाक्या, रोहित जायसवाल, डॉ.प्रकाश खेतान, व्रतशील शर्मा, रणजीत सिंह, अवधेश गुप्ता, गणेश केसरवानी, अरुण अग्रवाल, पार्षद पवन श्रीवास्तव, रवि केसरवानी, सचिन जायसवाल, अरविंद सिंह, डॉ.आभा श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, शशि वाष्र्णेय, डॉ.मदन गोपाल मिश्रा, वेद प्रकाश, शंकर पाल को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शाल पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed