{"_id":"570e99114f1c1bfe624a6ca0","slug":"higher-education-commission-challenging-the-appointment-of-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च्चतर शिक्षा आयोग सदस्य की नियुक्ति को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च्चतर शिक्षा आयोग सदस्य की नियुक्ति को चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 14 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के सदस्य रामेंद्र बाबू चतुर्वेदी और राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चतुर्वेदी की नियुक्ति को जनहित याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई है। आरोप है कि प्रदेश सरकार ने मानकों की अनदेखी कर राजनीतिक कारणों से चतुर्वेदी को आयोग का सदस्य बना दिया, जबकि वह इस पद की अर्हता नहीं रखते हैं। याचिका पर मुख्य न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
याची के वकीलों अनिल बिसेन और अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी ने कोर्ट को बताया कि रामेंद्र बाबू की नियुक्ति बिना मानकों का पालन किए की गई है। नियुक्ति से पूर्व किसी से बायोडाटा नहीं लिया गया। अन्य योग्य अभ्यर्थियों के नाम पर विचार किए बिना नियुक्ति कर दी गई। चतुर्वेदी नियुक्ति के मानकों को पूरा नहीं करते हैं। अयोग्य सदस्यों से आयोग द्वारा की जा रही सहायक प्रोफेसरों की नियुक्तियां प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए उनकी नियुक्ति रद्द की जाए। कोर्ट ने प्रदेश सरकार और रामेंद्र बाबू को नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी हाईकोर्ट ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष और तीन सदस्यों को आयोग से हटा दिया था। कोर्ट ने तीनों को सदस्य पद पर नियुक्त होने के योग्य नहीं पाया। मौजूदा समय में आयोग में एक मात्र सदस्य रामेंद्र बाबू चतुर्वेदी ही बचे हैं। उनकी नियुक्ति को भी कोर्ट में चुनौती दी गई है।