{"_id":"5ea0926a8ebc3e9091405ec1","slug":"high-court-orders-to-stop-disclosing-names-of-lawyers-seeking-assistance","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायता लेने वाले वकीलों के नाम उजागर करने पर रोक, हाईकोर्ट ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायता लेने वाले वकीलों के नाम उजागर करने पर रोक, हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Thu, 23 Apr 2020 12:22 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 23 Apr 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
court
- फोटो : court
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लॉकडाउन में आर्थिक सहायता करने वाली संस्थाओं द्वारा सहायता लेने वाले किसी भी अधिवक्ता का नाम सार्वजनिक करने पर रोक लगा दी है और कहा कि सहायता देने के लिए अलग से बनाए गए अकाउंट का संबंधित अदालतों के निर्देश पर प्राइवेट एडिटर से ऑडिट कराया जाएगा।
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर तथा न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा की खंडपीठ ने अधिवक्ताओं एवं पंजीकृत अधिवक्ता लिपिकों की आर्थिक मदद के लिए कायम जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है। अवध बार एसोसिएशन की अर्जी पर 20 अप्रैल को पारित आदेश में एसोसिएशन के नाम में शुद्धि को भी कोर्ट ने मंजूरी दी है और साथ ही यह दो महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं, ताकि अधिवक्ताओं की सहायता को प्रचार का जरिया न बनाया जा सके।