फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court lawyer claim dogs were scratching the person in SRN Hospital in Prayagraj

Prayagraj: एसआरएन में मरीज को कुत्तों के नोचने की कथित सूचना वायरल, प्रशासन ने नकारा

Wed, 07 Dec 2022 06:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 07 Dec 2022 06:10 PM IST
सार

मंडल के सबसे बड़े अस्पताल एसआरएन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी बुधवार को किसी कार्य से गए थे।  अस्पताल में उन्हें ओपीडी के बाहर फर्स पर एक मरीज लेटे हुए दिखाई दिया। अधिवक्ता का दावा है कि ट्रामा सेंटर के पास ओपीडी के बाहर फर्स पर पड़े मरीज को कुछ कुत्ते नोच रहे थे।

विज्ञापन
High Court lawyer claim dogs were scratching the person in SRN Hospital in Prayagraj
शख्स को नोच रहे थे अवारा कुत्ते - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में बुधवार को एक मरीज को कुत्तों के नोचने की सूचना वायरल होते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह और अस्पताल  के एसआईसी डॉ. अजय सक्सेना मौके पर पहुंच गए। हालांकि दोनों का कहना है कि कुत्तों के नोचने की बात गलत है, मरीज के साथ कोई नहीं था, ऐसे में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज शुरू हो गया है।

विज्ञापन



मंडल के सबसे बड़े अस्पताल एसआरएन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता गौरव द्विवेदी बुधवार को किसी कार्य से गए थे।  अस्पताल में उन्हें ओपीडी के बाहर फर्स पर एक मरीज लेटे हुए दिखाई दिया। अधिवक्ता का दावा है कि ट्रामा सेंटर के पास ओपीडी के बाहर फर्स पर पड़े मरीज को कुछ कुत्ते नोच रहे थे। उन्होंने कुत्तों को वहा से हटाया और इसकी सूचना उन्होंने वाट्सअप के विभिन्न नम्बरों पर भेज दी।

विज्ञापन

साथ ही प्राचार्य एमएलएन मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह को भी दी। सूचना मिलते ही प्राचार्य और एसआरएन अस्पताल के एसआईसी डॉ. अजय सक्सेना मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल कर्मियों की मदद से मरीज को वार्ड में शिफ्ट कराया और उसका इलाज शुरू करा दिया।


कुत्तों द्वारा नोचने की बात को लेकर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि यह बात पूरी तरह से गलत है, मरीज को ओपीडी का समय खत्म होने के बाद कोई छोड़ गया था। इसकी सूचना मिलते ही वह स्वयं मौके पर पहुंच गए और मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसके खाने पीने, इलाज की व्यवस्था करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed