फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Hearing on the petition of dismissed employees in the case of showing Mohammed Shami sister

High Court: क्रिकेटर मो. शमी की बहन को मनरेगा मजदूर दर्शाने के मामले में सुनवाई 12 मई को

Tue, 06 May 2025 09:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 May 2025 09:50 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना, बहनोई गजनबी व परिवार के अन्य सदस्यों समेत 18 लोगों को मनरेगा मजदूर दर्शाने के मामले में मंगलवार को सरकार ने जवाब दाखिल कर दिया है।

विज्ञापन
High Court: Hearing on the petition of dismissed employees in the case of showing Mohammed Shami sister
मोहम्मद शमी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना, बहनोई गजनबी व परिवार के अन्य सदस्यों समेत 18 लोगों को मनरेगा मजदूर दर्शाने के मामले में मंगलवार को सरकार ने जवाब दाखिल कर दिया है। वहीं, याची अधिवक्ता प्रत्युत्तर दाखिल करेंगे। अब इस मामले में 12 मई को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


अमरोहा के डीएम के आदेश पर मनरेगा मजदूर कार्ड बनाने के मामले में जोया ब्लॉक के बीडीओ लोकचंद ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी पृथ्वी सिंह, अंजुम, हुमा परवीन, लेखाकार विजेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर मनरेगा शराफत अली, तकनीकी सहायक अजय निमेश, तत्कालीन एपीओ बृजभान सिंह और ग्राम रोजगार सेवक झम्मन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई थी। सभी आरोपियों पर विश्वासघात करने का आरोप है। डीएम ने सभी कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया है। पृथ्वी सिंह, हुमा परवनी, अंजुम व अन्य ने दर्ज मुकदमे को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। 

विज्ञापन

हाईकोर्ट पहुंचे हैं बर्खास्त कर्मचारी
 

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना और बहनोई गजनबी व परिवार के अन्य सदस्यों समेत 18 लोगों को मनरेगा मजदूर दर्शाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में पंचायत सचिवों की ओर से दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी है।

पिछली सुनवाई पर सरकारी अधिवक्ता ने काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के लिए 3 दिन की मांगी थी मोहलत। मनरेगा में गड़बड़ी के मामले में डीएम अमरोहा निधि गुप्ता वत्स के निर्देश पर 3 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई थी।

जोया ब्लॉक वीडियो लोकचंद ने तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी पृथ्वी सिंह, अंजुम, हुमा, परवीन, लेखाकार विजेंद्र सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर मनरेगा शराफत अली, तकनीकी सहायक अजय निमेश। तत्कालीन एपीओ बृजभान सिंह और सेवा मुक्त ग्राम रोजगार सेवक झम्मन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी,

नामजद सभी आरोपियों पर विश्वास घात करने का आरोप है। डीएम ने सभी कर्मचारियों को निलंबित भी कर दिया था। मामले में आरोपी बनाए गए पंचायत सचिव हुमा परवीन, अंजुम और पृथ्वी सिंह ने एफआईआर रद्द करने की मांग में याचिका दाखिल की है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन शबीना की शादी जोया ब्लाक क्षेत्र के पलौला गांव में हुई है।


शबीना की आयशा गुले ग्राम प्रधान हैं

शमी की बहन शबीना बहनोई गजनी व परिवार के अन्य सदस्यों को मनरेगा मजदूरी दर्शाने का मामला सामने आया था। आरोप है कि मनरेगा मजदूर दर्शाकर सरकारी पैसे का गबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed