फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court directs SIT to record statements of victims in Deoria Shelter home case

देवरिया शेल्टर होम मामला: हाईकोर्ट ने पीड़िताओं के बयान दर्ज करने का दिया निर्देश

Thu, 29 Nov 2018 09:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Thu, 29 Nov 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
High Court directs SIT to record statements of victims in Deoria Shelter home case
फाइल फोटो
हाईकोर्ट ने देवरिया शेल्टर होम मामले में जांच कर रही एसआईटी को पीड़िताओं का बयान दर्ज करने का निर्देश दिया है। हाईकोर्ट के आदेश से पीड़िताओं को अज्ञात स्थान पर रखा गया है। कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को मुख्य न्यायाधीश से अनुमति लेकर अज्ञात स्थान पर रह रही तीन पीड़िताओं का अपने सामने एसआईटी बयान दर्ज करवाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


इस मामले की चौथी पीड़िता जिसने शादी कर ली है, उसका बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट पुष्पेंद्र सिंह के समक्ष बयान दर्ज किया जा चुका है। बयान दर्ज किए जाने के समय पीड़िता के परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। चौथी पीड़िता के बयान को कोर्ट ने सीलबंद लिफाफे में महानिबंधक के पास रखने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी। याचिका पर मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायमूर्ति वीके श्रीवास्तव सुनवाई कर रहे हैं। एक पीड़िता ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की है, जिस पर 12 दिसंबर को सुनवाई होगी। देवरिया प्रकरण का हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर जनहित याचिका कायम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed