फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar President raised matter of beating of advocate in the police station with the Chief Justice

Prayagraj : हाईकोर्ट बार अध्यक्ष ने थाने में अधिवक्ता की पिटाई का मामला मुख्य न्यायाधीश के समक्ष उठाया

Wed, 28 Feb 2024 12:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Feb 2024 12:51 PM IST
सार

हाईकोर्ट बार अध्यक्ष अशोक सिंह ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की। कोषाध्यक्ष ने भी इसी मामले में पत्र लिखा है। कहा कि बिना प्राथमिकी के दरोगा गैर कानूनी तरीके से घर से उठा ले गया। थाने में बेरहमी से पिटाई की गई। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मामले में कोर्ट बुधवार को सुनवाई कर सकती है। 

विज्ञापन
High Court Bar President raised matter of beating of advocate in the police station with the Chief Justice
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता अमरजीत सिंह की थाने में पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली की पीठ के समक्ष मामले को प्रस्तुत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र ने भी मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है।

विज्ञापन


अध्यक्ष ने मंगलवार को इस मामले को मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया। कहा कि सिविल लाइंस और कर्नलगंज थाने में दो अधिवक्ताओं की पुलिस ने पिटाई की। यह पुलिस की शक्तियों का दुरुपयोग है। अध्यक्ष ने कहा कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को कोर्ट तलब कर और उसके अनुसार कार्रवाई करे।
विज्ञापन


अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष मामले को प्रस्तुत किया तो उन्होंने बताया कि उनके पास कोषाध्यक्ष का पत्र आया है। वह उस पत्र के माध्यम से आगे की कार्रवाई करेंगे। उधर, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र ने कहा कि मुख्य न्यायाधीश ने उनके पत्र का संज्ञान लिया है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed