फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court 78 lakh swindled from 90 people under the pretext of sending them abroad

हाईकोर्ट : विदेश भेजने के नाम पर 90 लोगों से 78 लाख ठगे, फर्जी वीजा पर केवल चार युवकों को ही भेजा दुबई

Wed, 09 Sep 2026 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Sep 2026 05:43 PM IST
सार

दुबई, सऊदी और कजाकिस्तान भेजने के नाम पर करीब 90 लोगों से 78 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद ज्यादातर लोगों को विदेश नहीं भेजा गया जबकि फर्जी वीजा पर दुबई भेजे गए चार लोग वहीं फंस गए।

विज्ञापन
High Court 78 lakh swindled from 90 people under the pretext of sending them abroad
फ्रॉड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुबई, सऊदी और कजाकिस्तान भेजने के नाम पर करीब 90 लोगों से 78 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद ज्यादातर लोगों को विदेश नहीं भेजा गया जबकि फर्जी वीजा पर दुबई भेजे गए चार लोग वहीं फंस गए। खुल्दाबाद पुलिस ने मोहम्मद मुजतबा खान, नाहिद अंजुम, फैसल खान, जाकिया खाला, अमन, वाहिद अली और मो. अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


मूलरूप से रायबरेली के कहरिया बाजार निवासी शिकायतकर्ता मोहम्मद हनीफ ने बताया कि जुलाई 2023 से दिसंबर 2025 के बीच करीब 90 लोगों को विदेश भेजने के नाम पर रकम जुटाई गई। करीब 65 लाख रुपये मोहम्मद मुजतबा खान उर्फ सानू रहमान को जबकि करीब 13 लाख रुपये फैसल खान उर्फ असीम शेख, जकिया खाला और अमन को दिए गए।
विज्ञापन


रकम अलग-अलग तारीखों में अलग-अलग लोगों से खातों में जमा कराई गई। आरोप है कि इतनी बड़ी रकम लेने के बावजूद केवल मोहम्मद अय्यूब, रज्जव अली, इबरार अहमद और कमलेश कुमार को दुबई भेजा गया। वहां पहुंचने के बाद न उनका मेडिकल कराया गया और न एमिरेट्स आईडी बनवाई गई। दावा है कि फर्जी वीजा के कारण चारों दुबई में फंसे हुए हैं। वहीं, अटाला निवासी मोहम्मद अहमद उर्फ मुन्ना जूजू पर 3.50 लाख लेने और छह पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रकम मांगने पर सऊदी से कजाकिस्तान तक बुलाया

एफआईआर के मुताबिक, जब मोहम्मद हनीफ अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों उसे भी अलग-अलग देशों में बुलाकर परेशान किया। पहले उसे दिल्ली बुलाया गया। इसके बाद सऊदी अरब में करीब एक महीने, कजाकिस्तान में 14 दिन और दुबई में 59 दिन ठहराया। आरोप है कि इन स्थानों पर बुलाने के बावजूद आरोपी उससे नहीं मिला और रकम भी वापस नहीं की।

25 लोगों को दुबई भेजा और फिर वापस बुलाया

शिकायत में यह भी आरोप है कि दबाव बढ़ने पर करीब 25 लोगों को दुबई बुलाया गया। वहां सभी लगभग 10 दिन होटल में रहे। बाद में उन्हें भारत वापस भेज दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी रुपये वापस करने को तैयार नहीं हैं। खुल्दाबाद थाना प्रभारी केशव दास वर्मा ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed