{"_id":"5ea1ecdd8ebc3e90625205af","slug":"hepetitis-b-patients-will-get-corona-wxamined-allahabad-news-ald2740904191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेपेटाइटिस पीड़ित मरीज की कराएंगे कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेपेटाइटिस पीड़ित मरीज की कराएंगे कोरोना जांच
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल की इमरजेंसी आईसीयू में भर्ती युवक की कोरोना जांच भी कराई जाएगी। बुधवार को उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। वह हेपेटाइटिस बी से पीड़ित है। संक्रमण बढ़ने पर उसे वेंटीलेटर पर शिफ्ट करने की तैयारी है।
बुधवार को इमरजेंसी आईसीयू में भर्ती किए गए युवक का इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक मरीज को सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उसकी कोरोना जांच भी कराई जाएगी। उसे वेंटीलेटर का सपोर्ट दिया जाएगा ताकि वह संभल सके। वहीं युवक को हेपेटाइटिस बी संक्रमण और सांस लेने में हो रही दिक्कत से कई अन्य परेशानियां भी सामने आ रही हैं।
प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव को निर्देश दिया है कि यदि किसी मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर उसकी कोरोना जांच कराई जाए। एसआईसी के मुताबिक युवक का इलाज किया जा रहा है। हालत स्थिर होने पर कोरोना जांच भी कराई जाएगी।