फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hello, your son has been caught in rape, send 10 thousand

Prayagraj News: हैलो, आपका बेटा दुष्कर्म में पकड़ा गया है, 10 हजार भेजिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Hello, your son has been caught in rape, send 10 thousand
भदोही निवासी पिता को बेटे को हिरासत में लिए जाने की फर्जी सूचना देकर साइबर ठगी की कोशिश की गई। हालांकि उनकी समझदारी से अपराधी नाकाम रह गए।
विज्ञापन

घनश्याम गुप्ता निवासी सुरई जनपद भदोही के पास व्हाटसएप्प की डीपी पर पुलिस अधिकारी की फोटो लगाकर कॉल की गई। बताया गया कि उनका बेटा जो ईश्वर शरण डिग्री कालेज में पढ़ाई करता है, उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर एक लड़की से दुष्कर्म किया है। बेटे को थाने के पास गोपनीय जगह पर रखा गया है। फोन पर बेटे से बात कराई तो सिर्फ रोने की आवाज आ रही थी और बैकग्राउंड में मारने-पीटने व वायरलेस आदि की आवाज आ रही थी। बेटे को मुकदमे से बचाने के लिए 10 हजार रुपये गूगल पे के माध्यम से भेजने को भी कहा।

पिता के संपर्क करने पर साइबर सेल ने जांच की तो पता चला कि यह साइबर ठग गिरोह से संबंधित है।कर्नलगंज पुलिस के सहयोग से ईश्वर शरण डिग्री कालेज में सम्पर्क किया गया तो पता चला कि भुक्तभोगी का पुत्र परीक्षा दे रहा है। परीक्षा खत्म होने पर उसने पिता से बात भी की और बताया कि वह सुरक्षित है। साइबर सेल ने ऐसी किसी भी कॉल पर घबराने की जगह पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed