{"_id":"6a12102093c91453fe04e2fc","slug":"heat-wreaks-havoc-prayagraj-is-the-second-hottest-district-in-the-state-with-a-temperature-of-462-degrees-celsius-allahabad-news-c-3-ald1034-891420-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर ढाती गर्मी : 46.2 तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहर ढाती गर्मी : 46.2 तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म जिला
विज्ञापन
आसमान में दिखे बादल पर गर्मी से राहत नहीं, मौसम विशेषज्ञ ने 30 मई तक की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में रिकाॅर्ड तापमान दर्ज किया गया।
46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बांदा राज्य में पहले और 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रयागराज दूसरे स्थान पर रहा।विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दो दिनों में तपिश और ज्यादा बढ़ने वाली है। इसके साथ ही तापमान के 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का रेड अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आसमान में दिखी बादलों की आवाजाही
शनिवार दोपहर में कुछ देर के लिए आंशिक रूप से बादलों की आवाजाही देखने को मिली लेकिन हवा शुष्क और बेहद गर्म बनी रही। झुलसाने वाली गर्मी में सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसा सन्नाटा पसरा रहा। संगम क्षेत्र में आए मुसाफिर धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव तलाशते दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
हर घंटे का हाल
सुबह 08:00 बजे - 34.0 डिग्री
दोपहर 12:00 बजे- 42.5 डिग्री
दोपहर 03:00 बजे- 46.2 डिग्री
शाम 06:00 बजे- 41.8 डिग्री
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
30 मई तक राहत के आसार नहीं
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वायुमंडल और समुद्र अध्ययन केंद्र के मौसम वैज्ञानिक प्रो. शैलेंद्र राय के अनुसार इस प्रचंड गर्मी से अभी बड़ी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आगामी 30 मई तक मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही बना रहने वाला है। स्थानीय स्तर पर थोड़े बहुत बादल जरूर देखने को मिल सकते हैं लेकिन गर्म हवा और तेज धूप का दौर लगातार जारी रहेगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लू से बचाव की गाइडलाइंस
- शिशुओं के यूरिन का रंग गहरा होने पर तुरंत ओआरएस पिलाएं।
बुजुग्रों के गर्दन पर भीगा कपड़ा रखकर शरीर को ठंडा रखें।
शुगर, बीपी, एंटीहिस्टामिन या मानसिक रोग की दवा लेने वाले मरीजों को लू से बचाएं
- हल्के रंग के कपड़े पहनें