फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hearing continues in the case of Tudnla Legislative Assembly seat

टुडंला विधान सभा सीट के मामले में सुनवाई जारी

Wed, 08 Jan 2020 07:08 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jan 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Hearing continues in the case of Tudnla Legislative Assembly seat
इलाहाबाद हाईकोर्ट
प्रदेश में 2017 में विधानसभा के हुए चुनाव में टुंडला विधानसभा सीट को लेकर दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। मामले में प्रत्याशी के निर्वाचन को लेकर चुनौती दी गई है। हालांकि, 2017 के चुनाव में निर्वाचित प्रत्याशी 2019 के लोक सभा के चुनाव में आगरा संसदीय सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं। इसके चलते अर्जी देकर याचिका को निष्फलित किए जाने की मांग की है। कोर्ट में बुधवार को विरोधी पक्ष ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट प्रेमपाल सिंह बनाम सत्य पाल सिंह व 10 अन्य सहित दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। न्यायमूर्ति महेश चंद्र की कोर्ट ने मामले से जुड़े कई सवाल भी उठाए और विरोधी पक्ष को अपनी बात कहने का मौका दिया। विरोधी पक्ष के अधिवक्ता सुशील कुमार श्रीवास्तव ने कोर्ट को बताया कि सत्य पाल सिंह जो कि 2017 में विधान सभा सदस्य चुने गए थे। 2019 में आगरा
विज्ञापन


संसदीय सीट से लोक सभा का चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके चलते उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। वे अब सांसद हैं और विधायक से कोई लेना-देना नहीं है। लिहाजा, याचिका अब पोषणीय नहीं रह गई है। विरोधी पक्ष के अधिवक्ता ने इस तरह के मामलों में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेशों का हवाला भी कोर्ट के सामने रखा। कोर्ट ने विरोधी पक्ष के अधिवक्ता को सुनने के बाद याची पक्ष के अधिवक्ता को भी सुनना चाहा और मामले की सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तिथि निर्धारित की। मामले में आरोप लगाया है कि टुंडला विधानसभा सीट एससी उम्मीदवारों के लिए सुरक्षित थी लेकिन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed